MP News: कूनो में चीते 'पवन' की मौत, झाड़ियों के बीच नाले में मिला शव, डूबने की आशंका
Kuno Cheetah Pawan Dies: मध्य प्रदेश केकूनो नेशनल पार्क से मंगलवार को एक दुखद खबर सामने आई है। कूनो में नामीबियाई नर चीता 'पवन' की मौत हो गई है। पवन का शव झाड़ियों के बीच नाले में मिला, जिसकी वन विभाग ने डूबने से मौत की आशंका जताई है।
हाल ही में पांच अगस्त को अफ्रीकी चीता 'गामिनी' के पांच महीने के शावक की मौत की खबर मिली थी, इसके बाद अब चीता पवन की मौत एक और धक्का लगा है। मालूम हो कि पवन एकमात्र चीता था, जो बाड़े से बाहर था। इतना ही नहीं वो भटक कर राजस्थान तक जा चुका था।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद खुलासा
लॉयन प्रोजेक्ट के निदेशक ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह (27 अगस्त) करीब 10.30 बजे नामीबियाई नर चीता पवन झाड़ियों के बीच नाले के किनारे बिना किसी हरकत के पड़ा मिला। प्रारंभिक तौर पर मौत डूबने से हुई लगती है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की जानकारी मिलेगी।
नहीं मिले चोट के निशाना
बताया गया कि जिस वक्त चीते के शव को बरामद किया गया उस समय पवन का सिर और आधा शरीर पानी के अंदर था। इसके अलावा चीते के शरीर पर कहीं भी बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं।
पार्क प्रबंधन ने बताया कि सर्चिंग टीम को चीते का शव नाले के पास मिला है। बताया गया कि बारिश के चलते नाला ओवर फ्लो बह रहा था। बता दें कि पवन ये एकमात्र चीता था, जिसे वन विभाग ने बाड़े से बाहर जंगल में छोड़ा था।
अब कूनो इतने चीतो की संख्या
बता दें कि पवन चार महीने पहले कूनो से भागकर राजस्थान पहुंचा गया था। जहां करौली जिले के सिमारा गांव से उसका रेस्क्यू किया गया था। 'पवन' की मौत के बाद कूनो नेशनल पार्क में अब 24 चीते बचे हैं, जिनमें 12 वयस्क और 12 शावक शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications