कृष्ण जन्माष्टमी के जश्न में खलल डाल सकता है मौसम, इंदौर भोपाल में मौसम का मिजाज? पढ़ें वेदर अपडेट
Madhya Pradesh Weather Update: मध्य प्रदेश में मूसलाधार बारिश का सिलसिला लगातार जारी है।प्रदेश में कृष्ण जन्माष्टमी के दिन कई जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। अगर आप भी कृष्ण जन्माष्टमी को कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो देख लें मौसम का अलर्ट।
प्रदेश में गुरुवार से शुरू हुआ तेज बारिश रविवार को भी जारी रहै। राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में सुबह से ही तेज बारिश होती रही है। कई जिलों में अधिक बारिश के चलते जलभराव की स्थिति बन गई। रविवार को सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक उज्जैन में सर्वाधिक 26 मिली लीटर पानी बरसा।

इसके अलावा रायसेन में 9, जबलपुर एवं सागर में 8, भोपाल में 6, रतलाम और खजुराहो में 5, नौगांव में 16, इंदौर में 15, शिवपुरी में 14, खरगोन में 11, धार और उमरिया में 4, पचमढ़ी और दमोह में 3, नर्मदापुरम, टीकमगढ़ और छिंदवाड़ा में 2, गुना में 1 और बैतूल में 0.2 मिलीमीटर बारिश हुई।
तेज बारिश का सिलसिला अभी थमते हुए नहीं दिख रहा है। मौसम विभाग मुताबिक सोमवार को भी बादल खूब बरसेंगे। सागर, भोपाल, ग्वालियर-चंबल, जबलपुर, इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है।
जबकि इंदौर, उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं-कहीं अति भारी वर्षा होने के आसार नजर हैं। रुक-रुककर वर्षा का सिलसिला अभी दो-तीन दिन तक बना रह सकता है।
बता दें कि एक जून से शुरू हुए मानसूनी सीजन से लेकर 25 अगस्त की सुबह 8:30 बजे तक मध्य प्रदेश में कुल 823.1 मिमी. बारिश हो चुकी है। यह सामान्य बारिश 727.1 मिमी की तुलना में 13 प्रतिशत अधिक है।
पूर्वी मध्य प्रदेश में अभी तक 888.1 मिमी बारिश हुई है। यह सामान्य वर्षा (795.5 मिमी.) की तुलना में 12 प्रतिशत अधिक है। जबकि पश्चिमी मप्र में अभी तक 773.1 मिमी. वर्षा हुई है, जो सामान्य वर्षा (674.6 मिमी.) के मुकाबले 15 प्रतिशत अधिक है।
मानसून द्रोणिका जैसलमेर, मध्य प्रदेश में बने अवदाब के क्षेत्र से सीधी, चाईबासा, दीघा से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश एवं उससे लगे उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर अवदाब का क्षेत्र बनने के कारण मौसम में यह बदलाव आ रहा है। पूर्वी-पश्चिमी द्रोणिका भी अवदाब के क्षेत्र से होकर बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है।
बंगाल की खाड़ी में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। दक्षिणी गुजरात से लेकर केरल तक अपतटीय द्रोणिका बनी हुई है। जम्मू-कश्मीर पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इन मौसमी परिस्थितियों के चलते प्रदेश में तेज बारिश हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications