Bhopal News: जानिए भोपाल रेल मंडल से गुजरने वाली आधा दर्जन ट्रेनें क्यों हुई निरस्त
Bhopal Railway Division News: रेल यात्रियों से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल तीसरी लाइन के कार्य के चलते भोपाल रेल मंडल से गुजरने वाली करीब आधा दर्जन ट्रेनें निरस्त की गई। वहीं कुछ रेल गाड़ियों के मार्ग में परिवर्तित किए गए है।
जानकारी के अनुसार मध्य रेलवे के नागपुर मंडल के राजनांदगांव कलामना खंड में तीसरी लाइन के कार्य के कारण भोपाल मंडल से गुजरने वाली कई यात्री गाड़ियों को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। बता दे 2 दिन पहले रेल मंडल ने कई गाड़ियों के मार्ग परिवर्तित किए थे।

निरस्त की गई रेल गाड़ियों के बारे में जाने
- गाड़ी संख्या 18237 (कोरबा अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस) अपने प्रारंभिक स्टेशन से 15 अगस्त को निरस्त रहेगी।
- गाड़ी संख्या 18238 (अमृतसर बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस) अपने प्रारंभिक स्टेशन से 11 और 17 अगस्त को निरस्त रहेगी।
- गाड़ी संख्या 12410 (हजरत निजामुद्दीन रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस) अपने प्रारंभिक स्टेशन से 12 से 15 और 17 अगस्त को निरस्त रहेगी।
- गाड़ी संख्या 12409 (रायगढ़ हजरत निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस) अपने प्रारंभिक स्टेशन से 14-17 और 19 अगस्त को निरस्त रहेगी।
- गाड़ी संख्या 12441 (बिलासपुर नई दिल्ली एक्सप्रेस) अपने प्रारंभिक स्टेशन से 15 अगस्त को निरस्त रहेगी।
- गाड़ी संख्या 12222 ( हावड़ा पुणे दुरंता एक्सप्रेस) अपने प्रारंभिक स्टेशन से 15 अगस्त को निरस्त रहेगी।
परिवर्तित मार्ग की रेल गाड़ियों के बारे में जानिए
गाड़ी संख्या 12807 विशाखापट्टनम हजरत निजामुद्दीन समता एक्सप्रेस दिनांक 10, 11, 13 14 15 और 18 अगस्त को अपने निर्धारित मार्ग के बजे परिवर्तित मार्ग वाया विजयवाड़ा बल्लारशाह नागपुर से होते हुए रवाना होगी।












Click it and Unblock the Notifications