दमोह विधानसभा सीट: वित्त मंत्री जयंत मलैया और बीजेपी के बागी पूर्व मंत्री रामकृष्ण कुसमारिया चुनावी मैदान में
भोपाल। मध्य प्रदेश की दमोह विधानसभा सीट पर पिछले 28 साल से बीजेपी का कब्जा है और इस सीट से राज्य के वित्त मंत्री जयंत मलैया विधायक हैं। इस सीट पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर रहती है। मलैया को चुनौती कांग्रेस से कम, पार्टी से विद्रोह करके निर्दलीय मैदान में उतरे वरिष्ठ कुर्मी नेता रामकृष्ण कुसमरिया से ज्यादा है। दमोह मलैया की पारंपरिक सीट रही है। 2,33,137 मतदाताओं वाले इस क्षेत्र में कांग्रेस ने 35 साल के राहुल सिंह को मैदान में उतारा है।

सीट पर कुल 2.12 लाख मतदाता हैं। 1952 से लेकर अबतक इस सीट पर 14 बार विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। इन 12 बार के चुनावों में जहां बीजेपी 6 बार, कांग्रेस 6 बार और अन्य पार्टियों ने 2 बार इस सीट पर कब्जा जमाया है। इस विधानसभा की कुल आबादी 321918 लाख है। विधानसभा की कुल आबादी का 89 प्रतिशत हिस्सा हिंदू समुदाय, 7 फीसदी हिस्सा मुस्लिम और 3 फीसदी जैन समुदाय के लोग हैं। इस बार 233225 लाख मतदाता अपने उम्मीदवार का चयन करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications