बुधनी विधानसभा: सीएम शिवराज सिंह चौथी बार कब्जा करने की तैयारी में
भोपाल। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के बुधनी विधानसभा क्षेत्र में रोचक मुकाबला हो चला है। यहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने कांग्रेस ने पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव को उतारा है। तेरह साल से राज्य के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाल रहे शिवराज सिंह चौहान अपनी परंपरागत सीट बुधनी से चुनाव लड़ रहे हैं। 1957 में यहां पहली बार चुनाव हुआ था। यहां अब तक 13 चुनाव लड़े जा चुके हैं। जिसमें कांग्रेस 5 बार भाजपा 4 बार और अन्य पार्टी के नेता 4 बार विजयी रहे हैं।

इस विधानसभा कुल आबादी का 85 फीसदी हिस्सा ग्रामीण है जबकि, बुधनी विधानसभा में मात्र 15 प्रतिशत आबादी शहरी है। यहां की आबादी का 94 प्रतिशत हिस्सा हिंदू और 6 प्रतिशत हिस्सा मुस्लिम है। पिछले चुनाव में यहां पर 2,29,396 लाख मतदाता थे। लेकिन इस बार यहां पर 2,24,755 लाख लोग मतदान करेंगे। पिछले चुनाव में यहां पर बीजेपी के प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के प्रत्याशी महेंद्र सिंह चौहान को भारी मतों के अंतर से पराजित किया था। 2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 69.99 प्रतिशत और कांग्रेस को 23.88 प्रतिशत मत प्राप्त हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications