थू है ऐसे बेटे पर! मां को मारा, फिर घर में दफनाया, 5 दिन गद्दा बिछा कर वहीं आराम से सोया

Mandsaur News: मध्य प्रदेश के मंदसौर से ऐसी खबर सामने आई है, जो किसी को भी झकझोर कर रख देगी। यहां एक बेटे ने अपनी मां की हत्या कर घर में ही दफना दिया है। ऊपर से गद्दा रख दिया, ताकि किसी को इसकी भनक नहीं लगे।

घटना में आरोपी पुत्र के साथ उसका दोस्त भी शामिल था। लेकिन वारदात के पांच दिन बाद पुलिस को इसकी भनक लग गई और आरोपी पुत्र कमलेश और उसके दोस्त संतोष को हिरासत में लिया तथा वृद्धा की लाश बरामद कर ली है।

Mother was killed and buried in a pit in Mandsaur

भानपुरा थाना प्रभारी रोहित कछावा ने जानकारी देते हुए बताया कि सूत्रों से जानकारी मिली कि कचहरी चौक के रहने वाले युवक ने मां को मारकर घर में दफना दिया है।

पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच की तो महिला का शव घर के अंदर करीब 2 फीट गड्ढे के अंदर दवा मिला। इसके बाद एफएसएल की टीम को जानकारी दी गई। मामले में कमलेश पिता कन्हैयालाल धोबी उम्र 32 तथा इसके दोस्त संतोष पिता बसंतीलाल धोबी उम्र 40 को हिरासत में लिया है।

मृतिका के घर के पास रहने वाले पड़ोसियों को जब तेज बदबू आने लगी तो उन्होंने मृतक के दामाद भगवान धोबी को जानकारी दी। इसके बाद जानकारी मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। यहां मृतक महिला गंगाबाई पति कन्हैयालाल धोबी उम्र 58 वर्ष का शव गड्ढे में गड़ा हुआ घर के अंदर मिला। बताया जाता है कि गंगाबाई लकवा ग्रस्त थी।

आरोपी कमलेश धोबी ने अपने जीजा भगवान द्वारा मां के बारे में पूछने पर जानकारी दी कि वो मामा के यहां गई है। इसके बाद जब मामा के यहां पता किया गया तो मां वहां भी नहीं पंहुंची थी। लेकिन पुलिस ने दामाद की जानकारी पर घर के अंदर गद्दा हटाकर गड्डा खुदवाया तो गंगाबाई की लाश इसमें दबी हुई मिली।

हत्यारा बेटा ने कबूला जुर्म
पुलिस सिक्के जानकारी अनुसार आरोपी कमलेश धोबी और उसके दोस्त संतोष धोबी को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की है। इस दौरान बताया कि 12 जून की रात करीब 10 बजे दोनों शराब पीकर घर गए थे। यहां मां से कमलेश का खाना बनाने की बात पर विवाद हुआ। इसी दौरान गुस्से में उसने दोस्त के साथ मिलकर मां को धक्का दिया तो वो सीधे पानी का मटका रखने के पट्टी (परंडा) से टकरा गई। इसके बाद मां को मरा हुआ समझकर दोनों ने रात में ही गड्‌ढ़ा खोदा और उसे गड्ढे में दफना दिया। फिर ऊपर से मिट्टी डालकर रजाई से ढक दिया था।

मंगलवार को हुआ पीएम
टिआई रोहित कछावा ने जानकारी दी की एमएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया है। शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। घटना में जांच चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+