बदमाशों ने युवक का अपहरण कर उसी की TikTok आईडी से डाला ये खौफनाक Video, आप भी देखें
Damoh News, दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले के नोहटा थाना इलाके में एक अजीब मामला सामने आया है, जिसमें बदमाशों ने एक युवक का अपहरण करने के बाद उसका Tik Tok पर वीडियो बनाकर डाल दिया।

वीडियो देख परिजनों को उसके अपहरण का पता चला। दमोह में अपराध करके मोबाइल एप टिक-टॉक (Damoh Kidnapping video post on tiktok) पर उसकी जानकारी दिए जाने का यह संभवतया पहला मामला है।

दोपहर को हुई थी मां से बात
तेन्दूखेड़ा एसडीओपी अशोक चौरसिया ने बताया कि दमोह जिले के गांव नोहटा निवासी 21 वर्षीय विकल्प जैन ठेकेदारी का काम करता है। वह बुधवार सुबह हर दिन की तरह ही घर से गांव हथनी में स्थित जैन मंदिर में चल रहे निर्माण कार्य के लिए निकला था। दोपहर 12 बजे जब मां मिथिलेश जैन ने बेटे विकल्प को खाना खाने के लिए घर आने का कहा तो उसने फोन पर बताया कि वह जबेरा की ओर जाने वाले वाहन में बैठा है। घर ही आ रहा है, लेकिन शाम तक वह घर नहीं पहुंचा।

शाम को टिक—टॉक पर पोस्ट हुआ वीडियो
वहीं शाम को विकल्प जैन की टिक-टॉक आईडी से एक वीडियो अपलोड हुआ, जिसमें विकल्प जैन के मुंह पर कपड़ा एवं हाथ भी बंधे हुए थे। वीडियो में वह बेहोशी की हालत में नजर आया। गांव के लोगों ने जब ये वीडियो देखा तो उसके परिजनों को सूचना दी और वीडियो देख परिजनों के भी होश उड़ गए। परिजनों ने मामले की शिकायत नोहटा थाने में दर्ज कराई।

दूसरे दिन मिला विकल्प जैन
(TikTok Viral Video) टिक टॉक वीडियो से स्पष्ट है कि विकल्प का अपहरण किया गया है, मगर वारदात को क्यों और किसने अंजाम दिया। इसका अभी तक नहीं चल पाया है। बताया यह भी जा रहा है कि वह जलबपुर के पास मिल गया है, मगर अभी तक पुलिस ने उसके मिलने की पुष्टि नहीं की है।
-
Bhopal Accident: भोपाल में देर रात क्या हुआ? बैरसिया रोड पर भीषण टक्कर में 3 युवकों की मौत, जानिए पूरा हादसा -
शिवपुरी में बना देश का सबसे बड़ा मेडिकल कैंप! क्या आपको मिला फायदा? ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में दर्ज -
MP Board 5th-8th Result 2026: आपका रिजल्ट कैसा रहा? 95% तक पासिंग, QR कोड से तुरंत चेक करें पूरा रिजल्ट -
क्या शाजापुर कलेक्टर नियम नहीं जानतीं? हाईकोर्ट की तीसरी फटकार, वेतन वृद्धि रोकने के आदेश पर स्टे -
क्या आपने देखा पण्डोखर धाम का ये अनोखा फैसला? 2–22 अप्रैल मेले में सब कुछ FREE, जानिए कैसे मिलेगा फायदा -
MP News: क्या अब मिलेगा संविदा कर्मचारियों को पूरा हक? सरकार सख्त—ग्रेच्युटी, अनुकम्पा नियुक्ति पर मांगा जवाब -
Petrol Panic in Bhopal: क्या सच में खत्म हो रहा पेट्रोल-डीजल? भोपाल में लगी लंबी कतारें—जानिए हकीकत क्या है -
MP Board 8th Result 2026: एमपी बोर्ड ने जारी किया 8वीं का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड -
क्या हाईवे पर हर बार देना पड़ता है ‘एंट्री चार्ज’? जबलपुर में RTO रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर












Click it and Unblock the Notifications