MP News: बकरी ने दिया अनोखे बच्चे को जन्म, डॉक्टर ने बताया क्या है अजीब चेहरे वाले बच्चे के पीछे की सच्चाई
खरगोन, 25 नवंबर 2024: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक बकरी ने अनोखे बच्चे को जन्म दिया है। जिसके बाद लोगों के बीच एलियन के जन्म की अफवाह उड़ गई है। ये खबर सुनते ही अब बकरी के बच्चे को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आ रहे हैं।
Recommended Video
अलग अलग प्रतिक्रियाएं
बकरी के बच्चे की शक्ल एलियन की तरह है। इस बच्चे की दोनों आंखें तो है, लेकिन पलक गायब है। इसके अलावा मेमने के नाक भी नहीं है। इस मेमेन को देखकर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

बच्चे की नाक और पलक गायब
अजीबो गरीब मामला जिले के झिरन्या गांव में घटी है। यहां के संजय नगर निवासी कालू केले वाले के यहां रविवार को एक बकरी ने एक अनोखे बच्चे को जन्म दिया है। बकरे के बच्चे की आंखें बाहर निकली हुई हैं। वहीं पलके भी गायब है। इतना ही नहीं मेमने की नाक भी नहीं है।

अनोखे बच्चे को देखने पहुंचे लोग
अजीबो-गरीब घटना की जानकारी मिलते ही उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और इसे आश्चर्यजनक और अनोखी घटना बता रहे हैं। साथ ही मेमने का फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं।

पशु चिकित्सा डॉक्टर नहीं बताया हैरान कर देने वाली वजह
अजीबो गरीब मामले की जानकारी मिलने पर विकासखंड पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर गिरधारी अवासे भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। उन्होंने बताया ऐसा आनुवांशिक कारणों के चलते होता है। हजारों में एक में इस तरह की घटना सामने आती है। उन्होंने बताया कि मादा मेमने के सिर में पानी भरा होने से इसके जीवित रहने की संभावना कम है।

अनोखे फेस का वरिष्ठ वेटरनरी सर्जन ने बताया कारण
वरिष्ठ वेटरनरी सर्जन डॉक्टर आरसी पांचाल के मुताबिक ये आनुवांशिक विकार ( जेनेटिक डिसऑर्डर) है। जब भ्रूण का विकास होता है तो उस समय दोष हो जाता है। उन्होंने जानकारी दी कि ये कोई चमत्कार नहीं है बाल्कि नेचुरल है। भ्रूण विकास के समय तीन प्रकार की परतें होती हैं एक्टोडर्म, मेसोडर्म और एंडोडर्म। इन तीन लेयर्स से भ्रूण बनता है। इसमें किसी प्रकार का आनुवंशिक दोष होने से इस प्रकार की विकृति आ जाती है।












Click it and Unblock the Notifications