मध्य प्रदेश की इस बेटी ने कर दिखाया कमाल, पहले IPS और अब बन गईं IAS

Khargone News, खरगोन। लक्ष्य तय हो तो बुलंदियां छूने से कोई नहीं सकता है। इस बात को उदाहरण है मध्य प्रदेश के खरगोन की बेटी गरिमा अग्रवाल। महज दो साल में ही गरिमा दो बार सरकारी नौकरी लग चुकी है। पहले आईपीएस थी और अब आईएएस बन गई हैं। यूपीएससी की ओर से शुक्रवार को जारी परिणाम में गरिमा ने 40वीं रैंक हासिल की है।

बचपन का सपना था आईएएस बनना

बचपन का सपना था आईएएस बनना

होनहार बेटी गरिमा का कहना है कि मेरा बचपन से ख्वाब था कि मैं भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाकर लोगों को राहत पहुंचाने की दिशा में काम करूं। वर्ष 2017 में यूपीएससी की परीक्षा दी तो 241वीं रैंक पर चयन हुआ। आईपीएस कैडर मिला।

पहले बनीं आईपीएस

पहले बनीं आईपीएस

इसके बाद हैदराबाद में आईपीएस की ट्रेनिंग शुरू कर दी, मगर दिल में अभी भी आईएएस अफसर बनने का ख्वाब था तो ट्रेनिंग के साथ-साथ यूपीएससी की तैयारी करती रही। जून 2018 प्री और सितंबर 2018 में मेंस दी। 27 मार्च 2019 को साक्षात्मकार हुआ और 5 अप्रेल 2019 को आईएएस बनने का सपना भी पूरा हो गया

जानिए कौन हैं ​गरिमा अग्रवाल

जानिए कौन हैं ​गरिमा अग्रवाल

गरिमा खरगोन के समाजसेवी व नामी उद्योगपति कल्याण अग्रवाल व किरण अग्रवाल की छोटी बेटी है। इनकी बड़ी बहन प्रीति अग्रवाल 2013 में यूपीएससी में सलेक्ट हो चुकी है। वो वर्तमान में आईपीओएस के रूप में सेवाएं दे रही हैं। बता दें कि गरिमा बचपन से ही होनहार थीं। स्कूल के समय से इन्हें रोटरी इंटरनेशनल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत अमेरिका में अध्ययन करने का मौका मिला था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+