शौचालय में छात्रों का यह काम करते का वीडियो Viral, प्रिंसिपल बोलीं-'इसमें कौन सी बड़ी बात हो गई'

खंडवा। मध्य प्रदेश में खंडवा के एक सरकारी स्कूल का वीडियो इन ​दिनों सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसमें छात्रों से शौचालय साफ करवाया जा रहा है। गंभीर बात तो यह है कि वायरल वीडियो के बाद पूरे मामले को लेकर संस्था प्रधान का तर्क है कि इसमें कौन सी बड़ी बात हो गई।

Khandwa govt school Student Video goes viral in social media

मीडिया रिपोर्टर्स में वायरल वीडियो खंडवा जिला मुख्यालय से करीब सात किलोमीटर दूर गांव सिहाड़ा स्थित राजकीय प्राथमिक स्कूल का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया में मंगलवार को वायरल हुए इस कथित वीडियो में कक्षा चौथी के दो विद्यार्थी झाडू से शौचालय साफ करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद बच्चों के परिजन स्कूल की प्रधान शिक्षिका गुलाब सोनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। कुछ खबरों में दावा किया गया है कि छात्रों को सफाई के लिए अतिरिक्त अंक दिये जाने का वादा किया गया था।

मीडिया से बातचीत में प्रधान शिक्षिका गुलाब सोनी ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि शौचालय की दीवार पर कीचड़ हो गया था। सोमवार को आधी छुट्टी के दौरान बच्चे बाहर निकले। शौचालय की दीवार पर कीचड़ था। वहां पर बच्चों ने टाइल्स पर पानी डाल उसे साफ कर दिया। इसमें कौन सी बड़ी बात हो गई। हम हमारे यहां हर महीने में दो बार शौचालय की सफाई करवाते हैं।

इसी बीच, खंडवा जिले की कलेक्टर तन्वी सुंदरियाल इस पूरे मामले को सकारात्मक रूप में ले रही हैं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने मामले को अच्छा काम बताते हुए प्रधान शिक्षिका का पक्ष लिया और कहा कि अगर सफाई कराई है तो अच्छा है। ​जिला कलेक्टर ने जापान का उदाहरण देकर कहा कि वहां के सारे बच्चे काम में लगे रहते हैं, इसलिए उन्हें लगता है कि ये स्कूल हमारा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+