राज्यसभा सदस्य बनीं कविता पाटीदार, संसद भवन की सीढ़ियों को प्रणाम कर ली शपथ

इंदौर, 8 जुलाई। बीजेपी की अनुभवी नेत्री मानी जाने वाली कविता पाटीदार अब राज्यसभा पहुंच चुकी हैं, जहां उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर बतौर राज्यसभा सांसद शपथ ग्रहण की है। इसी के साथ पाटीदार ने शीर्ष नेतृत्व का आभार भी जताया। राज्यसभा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंची कविता पाटीदार ने संसद भवन में प्रवेश करने से पहले भवन की सीढ़ियों को प्रणाम किया. वहीं इसके बाद शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर कविता पाटीदार ने बतौर राज्यसभा सदस्य शपथ ग्रहण की, इसी के साथ कविता पाटीदार ने शीर्ष नेतृत्व का आभार भी जताया।

Kavita Patidar

शपथ ग्रहण के बाद जताया शीर्ष नेतृत्व का आभार
राज्यसभा सदस्य पद की शपथ लेने के बाद कविता पाटीदार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा की, मैं विश्वास दिलाती हूँ कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने जिस भरोसे के साथ मुझे जनसेवा की ये जिम्मेदारी दी है, उसे पूरा करते हुए भारत को आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प को साकार करने के लिए सदैव तत्परता से कार्य करती रहूँगी।

पिता रह चुके हैं पटवा सरकार में मंत्री
बीजेपी की ओर से राज्यसभा के लिए प्रत्याशी बनाई गई कविता पाटीदार इंदौर से आती हैं। कविता पाटीदार के पिता स्वर्गीय भेरुलाल पाटीदार बीजेपी के कद्दावर नेता माने जाते थे। वे पटवा सरकार में मंत्री रह चुके थे। पिता के निधन के बाद कविता पाटीदार ने सियासत में कदम रखा, और देखते ही देखते कविता पाटीदार मध्य प्रदेश में बीजेपी का बड़ा नाम बन गई.

शुभकामनाएं मिलने का सिलसिला जारी
कविता पाटीदार के राज्यसभा सदस्य बनने के बाद उन्हें शुभकामनाएं मिलने का सिलसिला जारी है, जहां बीजेपी के दिग्गज नेता और कार्यकर्ता पाटीदार को नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं. देखा जाए तो कविता पाटीदार मध्यप्रदेश में बीजेपी की अनुभवी नेत्री रही हैं, जहां पाटीदार ने विभिन्न पदों पर रहते हुए, जनसेवा और संगठन पदाधिकारी के तौर पर कार्य किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+