MP News: मामा के बेटे बेचेंगे दूध, पूर्व CM शिवराज के बच्चों को क्यों खोलनी पड़ी डेयरी? जानिए वजह

MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कारोबार जगत में 'फूलों' की महक बिखेरने के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के दोनों बेटे दूध के बिजनेस में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

शिवराज सिंह के बड़े बेटे तो बिजनेस के साथ-साथ राजनीति में सक्रिय हैं। उनकी एक कंपनी भी है, जिसका नाम सुंदर फूड्स एंड डेयरी है। इस कंपनी ने अपना एक नया दूध ब्रांड लॉन्च किया है।

Shivraj Singh Chouhan Business

विश्व दूग्ध दिवस के मौके पर समूह नाम से दूध ब्रांड लॉन्च किया है। अभी यह कंपनी मध्य प्रदेश में दूध और डेयरी प्रोडक्ट का बिजनेस करेगी। इस कंपनी के संस्थापक कार्तिकेय सिंह चौहान औऱ सह संस्थापक कुणाल सिंह चौहान हैं। दोनों पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे हैं।

महिला सशक्तिकरण का मकसद
कंपनी के इस ब्रांड का मकसद महिला सशक्तिकरण हैं। समूह ब्रांड में डेयरी उत्पादों के उत्पादन से लेकर आपूर्ति तक, सब कुछ महिलाओं द्वारा काम किया जाता है। इससे महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। साथ ही महिलाएं सशक्त भी होंगी। शनिवार को कार्तिकेय सिंह चौहान ने इस ब्रांड को लॉन्च किया है।

कब किया था देरी की शुरुआत
कार्तिकेय ने जानकारी दी की 2017 में अपना डेयरी व्यवसाय शुरू किया और 2020 तक हमने स्थानीय किसानों को जोड़ा। बाद में दूध से बने उत्पाद पेश किए। बिजनेस जब बढ़ा तब कंपनी में महिला सशक्तिकरण पर ध्यान दिया। हमारे ग्राम संग्रह केंद्र, निर्माण इकाई तथा वितरक और खुदरा विक्रेता जैसे सभी कामों में महिलाएं शामिल हैं।

क्षेत्र की महिलाओं को मिला मौका
इसके साथ ही कुणाल सिंह चौहान ने कहा कि सुफोडा का लक्ष्य क्षेत्र की महिला किसानों का समर्थन करके मध्य भारत की सबसे बड़ी डेयरी कंपनी बनना है। हमारे ताजा दूध पैक में 'समूह' गोल्ड मिल्क, समूह स्टैंडर्ड मिल्क, समूह टोन्ड मिल्क और समूह टी स्पेशल मिल्क के साथ-साथ ताजा उत्पादों की श्रेणी में दही, छाछ और लस्सी शामिल हैं। इसके अलावा श्रीखंड, मिठाई, घी और पनीर जैसे उत्पाद भी हैं।

इन जिलों में व्यवसाय
उन्होंने बताया कि फिलहाल प्रतिदिन 80 हजार लीटर उपार्जन की क्षमता वाली सुफोडा कंपनी एमपी के 17 जिलों में अपने उत्पाद बेच रही है। जल्द ही इसका विस्तार पूरे मध्य प्रदेश में किया जायेगा।

आपको बताते चले की शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान पहले से डेयरी व्यवसाय कर रहे हैं। साथ ही वह राजनीति भी करते हैं। वहीं, कुणाल सिंह चौहान भी बिजनेस से जुड़े हुए हैं। कुणाल सिंह चौहान की हाल ही में सगाई हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+