उज्जैन पहुंचे कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार, बोले- महाकाल के आशीर्वाद से बनी कांग्रेस की सरकार
कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार रविवार सुबह महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे और भस्मारती में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा, 'महाकाल के आशीर्वाद से ही हमें कर्नाटक के लोगों की सेवा करने का मौका मिला है।'
DK Shivakumar: कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार रविवार सुबह महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे और भस्मारती में शामिल हुए। महाकाला का आशीर्वाद लेने के बाद डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं विधानसभा चुनाव से पहले बाबा की शरण में आया था।
महाकाल के आशीर्वाद से ही कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनी है। महाकाल के आशीर्वाद से ही हमें कर्नाटक के लोगों की सेवा करने का मौका मिला है। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज हमने कर्नाटक में महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा की शुरुआत की है। हम वो पांचों वादे पूरी करने जा रहे है जो हमने किए थे।

इस दौरान उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जीत के बाद हमने संदेश दिया है कि कुछ भी असंभव नहीं है। डबल इंजन की सरकार राष्ट्रीय स्तर पर फेल हो चुकी है। मध्य प्रदेश में भी काफी समस्याएं हैं तो यहां के लोग भी बदलाव चाहते हैं। कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और सभी नेता एकजुट होकर काम कर रहे हैं और कर्नाटक से अधिक सीटें जीतेंगे।
Recommended Video
डीके शिवकुमार ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस की सरकार आने वाली है। कर्नाटक से ज्यादा सीटें मध्य प्रदेश में आएंगी। कहा कि वे भगवान महाकाल और काल भैरव के भक्त हैं। उन्होंने बताया कि जब खराब समय चल रहा था, तब भी मैं महाकाल के दर्शन के लिए तीन बार उज्जैन आया था।
इतना ही नहीं, उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हिंदुत्व, मंदिर और भगवान भारतीय जनता पार्टी की पर्सनल प्रॉपर्टी नहीं हैं। डीके शिवकुमार ने महाकाल मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान उनके साथ मंदिर के पुजारियों के अलावा पार्टी के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
इस दौरान उन्होंने पार्टी नेताओं से मुलाकात भी की। पूर्व मंत्री जीतू पटवारी, विधायक महेश परमार, शोभा ओझा सहित कई नेता डीके शिवकुमार के साथ धार्मिक स्थानों पर भी दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने कर्नाटक के इलेक्शन को लेकर डीके शिवकुमार से लंबी बातचीत भी की।












Click it and Unblock the Notifications