कर्मवीर को फर्क न पड़ता किसी जीत या हार का, दतिया से चुनाव हारने के बाद अब कविता बोलते नरोत्तम का वीडियो वायरल

Madhya Pradesh Election Result: मध्य प्रदेश में भाजपा की आंधी होने के बावजूद शिवराज सरकार के 13 मंत्रियों को करारी हर का सामना करना पड़ा। इसमें सबसे बड़ा नाम है नरोत्तम मिश्रा का जो भाजपा सरकार में गृहमंत्री और राष्ट्रीय स्तर के नेता हैं।

उन्हें दतिया सीट से कांग्रेस के राजेंद्र भारती के खिलाफ करारी हार झेलनी पड़ी। इसके साथ ही सिंधिया समर्थक महेंद्र सिंह सिसोदिया, कृषि मंत्री कमल पटेल राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल और अन्य कई मंत्री बुरी तरह से हार गए।

Madhya Pradesh

करारी हार के बाद नरोत्तम मिश्रा बदले हुए तेवर में नजर आ रहे हैं। शनिवार को अपने क्षेत्र दतिया पहुंचे नरोत्तम मिश्रा ने कार्यकर्ताओं से ऐसी बातें कही कि वह भी हैरान रह गए। इस बीच उन्होंने इस बार कविता सुनाया है। जिस पर लोगों ने जमकर तालियां बजाई है।

दतिया विधानसभा से चुनाव हारने के बाद नरोत्तम मिश्रा कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे। एक बार फिर से कविता वाला अंदाज देखने को मिला।

दतिया विधानसभा से चुनाव हारने के बाद पहुंचे कार्यकर्ताओ के बीच नरोत्तम मिश्रा बदले-बदले से नजर आए, कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने एक कवि के अंदाज़ में कहा, 'रचता वही विधाता है आज लगे जो दंड वही कल पुरुस्कार बन जाता है। कार्यकर्ताओं द्वारा भारतीय जनता पार्टी के लोगों द्वारा भितरघात करने की शिकायत पर उन्होंने कहा कि मुझे कान में बताना, इशारों ही इशारों में उन्होंने ये भी संकेत दिया कि भितरघातियों पर जो दंड आप कहोगे वह मैं करूंगा, साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओ को ये ताकीद दी कि जनता का सम्मान करो।

करारी हार के बाद नरोत्तम मिश्रा खूब शेरो-शायरी कर रहे हैं नरोत्तम मिश्रा, उन्होंने कहा-दतिया के प्रति सम्मान है मेरा। ऐसी भीड़ में उत्साह दिख रहा है न जो जीते हैं वो देख के हार मन जायेंगे,आपकी हंसी उनकी उदासी वन जायेगी. मन में भारी आकांशा थी कि दतिया को आद्योगिक क्षेत्र बनाएंगे, माई फिर रास्ता खोलेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+