करौली बाबा पर मप्र के रिटायर्ड एएसआई ने लगाए 1.51 लाख ठगी के आरोप, बाउंसरों ने धमकाकर आश्रम से भगाया
मध्य प्रदेश के छतरपुर निवासी रिटायर्ड ASI प्रकाश नारायण भट्ट व उनकी अनीता भट्ट ने कानपुर के चर्चित करौली बाबा पर डेढ़ लाख से अधिक की ठगी के आरोप लगाए हैं।

करौली बाबा के नाम से विख्यात व दरबार और हवन पूजन कराकर लाखों रुपए सार्वजनिक रूप से दक्षिणा के रुप में लेने वाले करौली बाबा संतोष सिंह भदौरिया पर मप्र के एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी ने डेढ़ लाख से अधिक की ठगी करने के आरोप लगाए हैं। जब आराम नहीं लगा और इसकी शिकायत की तो बाउंसरों द्वारा धमकाने के आरोप भी लगाए जा रहे हैं। मामला महज 6 दिन पुराना है। इस मामले में छतरपुर थाने में शिकायत भी दी गई है।
मध्य प्रदेश के छतरपुर के रहने वाले व पुलिस सेवा से एएसआई पद से रिटायर्ड हुए प्रकाश नारायण भट्ट व उनकी पत्नी अनिता भट्ट ने करौली बाबा पर बीमारी व समस्याएं दूर करने, हवन पूजन करने के नाम पर 1.51 लाख रुपए की ठगी के आरोप लगाए हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश कानपुर में करौली आश्रम व करौली बाबा के नाम से चर्चित बाबा संतोष सिंह भदौरिया पर ठगी सहित धमकाने, बाउंसर से उठवाकर आश्रम से बाहर करवाने के आरोप लगाए हैं। रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर प्रकाश नायरण भट्ट व उनकी पत्नी अनिता भट्ट ने दस्तावेज, करौली आश्रम के आईकार्ड व बैंक खाते में ट्रांसफर की गई राशि की रसीद आदि दिखाते हुए बताया कि उन्हें यू-ट्यूब पर करौली बाबा की जानकारी मिली थी।

बाबा का दावा था, परिवार के सारे सदस्यों की बीमारी दूर हो जाएंगी
अनिता भट्ट ने बताया कि उनके पति व बच्चों सहित परिवार के कुल छह सदस्य करौली आश्रम गए थे। यहां आॅनलाइन ट्रांसफर के माध्यम से बाबा की निर्धारित दक्षिणा 1.51 लाख रुपए उनके आश्रम के खाते में जमा किए थे। बाबा संतोष भदौरिया का दावा था कि परिवार में सभी सदस्यों की बीमारियां दूर हो जाएंगी, सारी समस्याएं और परेशानी खत्म हो जाएंगी। पैसा देने, अनुष्ठान, हवन कराने के बाद भी कोई आराम नहीं लगा।
बाबा से दोबारा बात की तो बाउंसरों ने आश्रम से बाहर कर दिया
करौली बाबा पर गंभीर आरोप लगाने वाले रिटायर्ड पुलिसअधिकारी प्रकाश नारायण भट्ट ने अपनी आपबीती सुनात हुए कहा कि जब एक दिन का पूरा हवन-पूजन व अनुष्ठान करने के बाद भी आराम नहीं लगा तो बाबा से दुबारा मिलकर इसको लेकर बात की थीं बाबा ने कहा कि आराम लग जाएगा आप जाओ। जब हमने कहा कि डेढ़ लाख दक्षिणा देकर हवन पूजन कराया है, हम ऐसे नहीं जाएंगे तो बाबा के बाउंसर आ गए और हम लोगों को डराने-धमकाने लगे। उन्होंने हमें आश्रम से बाहर कर दिया। प्रकाश नारायण ने बताया कि बीती 20 तारीख को आश्रम में हवन कराया था।
Recommended Video

डाॅक्टर से मारपीट की थी, कुछ भी कर सकते हैं, कोई नहीं बोल सकता
प्रकाश नारायण भट्ट का आरोप है कि करौली आश्रम कानपुर के अंदर-बाहर बाबा की सत्ता चलती है। कानपुर में कोई उसके खिलाफ नहीं बोल सकता। एक डाॅक्टर के साथ तो बुरीतरह से मारपीट तक की गई थी। हमारे परिवार के साथ कोई अनहोनी घटना न हो, इसलिए हम लोग चुपचाप वापस लौट आए, अब यहां छतरपुर में बाबा के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत की है।












Click it and Unblock the Notifications