वैक्सीन से डरा कंवरलाल : पत्नी का भी आधार कार्ड लेकर पेड़ पर चढ़ा, इंतजार करती रही स्वास्थ्य विभाग की टीम
राजगढ़, 26 जून। कोरोना महामारी की तीसरी लहर की आशंका है। ज्यादा से ज्यादा लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। फिर भी कई लोगों में वैक्सीन को लेकर अभी भी भ्रम की स्थिति है। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के पाटन कला गांव में सामने आया है। यहां पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना टीकाकरण शिविर लगाया गया है।

पाटन कला गांव के कंवरलाल के मन में वैक्सीन को लेकर डर इस कदर था कि पूरा गांव वैक्सीन लगवाने के लिए शिविर स्थल पर पहुंचा था, मगर कंवरलाल न खुद आया और ना ही अपनी पत्नी को भेजा। आस-पास के लोगों ने समझाइश कर कंवरलाल की पत्नी को वैक्सीन लगवाने के लिए तैयार किया और शिविर में लेकर आए गए, मगर कंवरलाल अपनी पत्नी का आधार कार्ड लेकर पेड़ पर चढ़ गया और काफी समझाइश के बाद भी नीचे नहीं उतरा।
बता दें कि गांव पाटन कला में स्वास्थ्य विभाग का वैक्सीनेशन कैंप के खत्म होने के बाद ही कंवरलाल पेड़ से नीचे उतरा। इसके बाद खूंजर ब्लॉक के मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर राजीव गांव पाटन कला पहुंचे। कंवरलाल की काफी देर तक काउंसिलिंग की गई। जिसके बाद उसके मन में वैक्सीन को लेकर बैठा भ्रम दूर हुआ।












Click it and Unblock the Notifications