Dhirendra shastri से कमलनाथ के संबंध हनुमान जी जैसे! प्रमोद कृष्णन के Tweet पर मचा बवाल

Dhirendra shastri: मध्य प्रदेश में चुनावी साल में धार्मिक कथाओं की बहार के बीच छिंदवाड़ा में भी बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा हो गई। लेकिन आयोजन के दौरान कमलनाथ के बयान और पंडित जी का आदर सत्कार अब सियासी रंग लेता जा रहा हैं।

कांग्रेस के ही वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णन ने कमलनाथ का नाम लिए बिना निशाना साधा। ट्वीट में उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया दी। दरअसल पंडित धीरेंद्र शास्त्री की आरती करते कमलनाथ के फोटो-वीडियो वायरल हुए थे।

कृष्णन ने ट्वीट में लिखा कि 'मुसलमानों के ऊपर बुलडोजर चढ़ाने और RSS के एजेंडे हिंदू राष्ट्र की खुल्लम-खुल्ला वकालत कर संविधान की धज्जियां उड़ाने वाले भाजपा के स्टार प्रचारक की आरती उतारना कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को शोभा नहीं देता। आज रो रही होगी गांधी की आत्मा, तड़प रहे होंगे पंडित नेहरू और भगत सिंह, लेकिन सेक्युलरिज्म के ध्वजवाहक जयराम रमेश, दिग्विजय सिंह, मल्लिकार्जुन खड़गे सब खामोश हैं।'

kamal-naths-relationship-with-dhirendra-shastri-is-like-hanuman-ji

वहीं समापन सिमरिया में हनुमान कथा समापन के अवसर पर कमलनाथ ने यह बयान भी दे दिया कि ' महाराज जी आप ये मत सोचिएगा कि आपने मुझसे छुटकारा पा लिया है। भविष्य में भी आप मुझसे छुटकारा नहीं पा सकते हैं, क्योंकि मेरे और आपके संबंध हनुमान जी के संबंध है। ये जो संबंध होते हैं, वह आत्मीय होते हैं।

प्रमोद कृष्णम के बयान पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी चुटकी ली। उन्होंने कहा कि 'अब कमलनाथ को हिंदुओं की ताकत पता चल गई है।' गृहमंत्री बोले कि 'ये सुविधा भोगी और चुनावी हिंदू हैं। ये राष्ट्र के लिए काम नहीं करते, खुद के लिए काम करते हैं।' वही कमलनाथ ने जबाव दिया कि 'मैंने तो 12-13 साल पहले ही हनुमान मंदिर बनवाया था। मैं मंदिर जाता हूं तो कुछ लोगों को पेट में दर्द होने लगता हैं। अभी कुछ वैसा ही हो रहा हैं।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री बोले कि सनातन सभी का और हनुमान जी की भक्ति का अधिकार सभी को हैं। राष्ट्र के हित के लिए, भारत के कल्याण के लिए जो-जो कार्य करें, उनका हनुमान जी कल्याण करें। ताकि हमारा मध्यप्रदेश आगे बढ़े, देश आगे बढ़े और भारत विश्व गुरु बने।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+