'निकाय चुनाव में हार पर कमलनाथ जिम्मेदारों पर करें कार्रवाई' वाले बयान पर बोली कांग्रेस, BJP खुद पर ध्यान दे
भोपाल, 22 जुलाई। मध्य प्रदेश निकाय चुनावों के रिजल्ट के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने एक बयान दिया था। इस बयान में उन्होंने कहा कि था कि जिन क्षेत्रों में महापौर प्रत्याशी हारे हैं, उन क्षेत्रों के विधायकों और जिला अध्यक्षों पर क्या कांग्रेस में कोई कार्रवाई होगी? उनके इस बयान पर अब कांग्रेस नेता अजय सिंह राहुल भैया ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई का अधिकार प्रदेश अध्यक्ष पर होता है। कमलनाथ जी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। ऐसे में कोई भी कार्रवाई करना या न करना, उनके अधिकार क्षेत्र में आता है।

वहीं, अजय सिंह ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की तरफ से दिग्विजय सिंह कमलनाथ को लेकर दिए बयानों पर भी जवाब दिया। अजय सिंह ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पास और कोई काम नहीं है। वह हमेशा विवादित बोलते हैं। वीडी शर्मा पहले अपने क्षेत्र में पता लगाए कि वह कहां-कहां जीते और कहां-कहां हारे हैं?
क्रॉस वोटिंग पर भी बोले अजय सिंह
राष्ट्रपति चुनाव में कांग्रेस विधायकों की तरफ से क्रॉस वोटिंग के आरोप पर भी अजय सिंह ने बयान दिया। अजय सिंह ने कहा कि अंतरात्मा की आवाज किसके पास आई किसके पास नहीं आई? यह मुझे नहीं पता पर मेरी अंतरात्मा की आवाज कांग्रेस के साथ थी और मैंने पार्टी के समर्थन वाले प्रत्याशी को ही वोट दिया।
रीवा में जीत से कांग्रेस हई मजबूत
रीवा में कांग्रेस के महापौर चुने जाने पर भी अजय सिंह ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि रीवा में जीत से संगठन काफी मजबूत हुआ है और आने वाले विधानसभा चुनाव में संगठन को इसका फायदा भी मिलेगा।
नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ से की इस्तीफे की मांग
इधर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री और भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा ने क्रॉस वोटिंग पर कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को अड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि कमलनाथ से विधायक नहीं संभल रहे हैं, ऐसे में उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
ये भी पढ़ें- Neha Marvya : मध्य प्रदेश की वो IAS जिनके अक्सर हो जाते हैं 'पंगे', अब CM के प्रमुख सचिव निशाने पर












Click it and Unblock the Notifications