Neha Marvya : मध्य प्रदेश की वो IAS जिनके अक्सर हो जाते हैं 'पंगे', अब CM के प्रमुख सचिव निशाने पर
मध्य प्रदेश कैडर की आईएएस अधिकारी नेहा मारव्या के प्रमुख विवाद
भोपाल, 16 जुलाई। मिलिए मध्य प्रदेश कैडर की उस महिला आईएएस अफसर से जिनके अक्सर 'पंगे' हो जाते हैं। शायद यही वजह है कि ये कम समय में सर्वाधिक ट्रांसफर वाले अफसरों में से एक हैं। नाम है आईएएस नेहा मारव्या। इनका ताजा विवाद मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी के साथ हुआ है।

आईएएस नेहा मारव्या ने लंबी चौड़ी पोस्ट लिखी
खुद आईएएस नेहा मारव्या ने मध्य प्रदेश की महिला आईएएस अधिकारियों के वाट्सएप ग्रुप में पोस्ट कर इनके प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी के साथ नई जगह राजस्व विभाग में उप सचिव के पद पर ज्वाइनिंग को लेकर हुए विवाद का जिक्र किया है। पूरे मामले को लेकर आईएएस नेहा मारव्या ने लंबी चौड़ी पोस्ट लिखी है, जो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है।

नेहा मारव्या साल 2011 की आईएएस
नेहा मारव्या मध्य प्रदेश कैडर में साल 2011 की आईएएस अधिकारी हैं। अब इनके निशान पर प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी हैं। इससे पहले ये भाजपा की दिग्गज नेता और मध्य प्रदेश सरकार में खेल मंत्री यशोधरा राजे से विवाद के चलते सुर्खियों में आई थीं। तब आईएएस व मंत्री यह विवाद सीएमओ तक पहुंच गया था।

खेल मंत्री यशोधरा राजे से विवाद
आईएएस नेहा मारव्या मध्य प्रदेश के शिवपुरी में प्रभारी कलेक्टर थीं तब इनका खेल मंत्री यशोधरा राजे से विवाद हो गया। खबर तो यह थी कि मध्य प्रदेश मुख्य सचिव ने उन्हें भोपाल तलब किया और कहा कि जब तक शिवपुरी के जिला कलेक्टर ओपी श्रीवास्तव अवकाश से नहीं आ जाते तब तक वे मुख्यालय नहीं छोड़ेंगी।

शिलान्यास की अनुमति नहीं दी।
बता दें कि खेल मंत्री यशोधरा राजे को आईएएस नेहा मारव्या ने तीन सड़कों के लोकार्पण और शिलान्यास की अनुमति नहीं दी। मंत्री ने आईएएस मारव्या की मुख्य सचिव बीपी सिंह से भी की। जबलपुर, दतिया जिला पंचायत और राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल की पोस्टिंग के बाद इन्हें जिला पंचायत शिवपुरी का सीईओ बनाया गया था।

जिला पंचायत अध्यक्ष मनोरमा पटेल से विवाद
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईएएस नेहा मारव्या जब जबलपुर में पोस्टेड थीं तब इनका जिला पंचायत अध्यक्ष मनोरमा पटेल से विवाद हो गया था। इन दोनों का मामला भी सीएमओ तक पहुंच गया था और पूरे मामले का इनका तबादले से पटाक्षेप हुआ।

कर्मचारी ने आईएएस नेहा मारव्या से इच्छामृत्यु की मांग की
आईएएस नेहा मारव्या के शिवपुरी कार्यकाल के दौरान अजीब वाक्या हुआ। मामला सेंट्रल बैंक प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की कोशिशों तक पहुंच गया। हुआ यूं था कि जनवरी 2017 में शिवपुरी जनसुनवाई के दौरान अपनी लंबित समस्या को लेकर एक कर्मचारी ने आईएएस नेहा मारव्या से इच्छामृत्यु की मांग की। इस पर नेहा मारव्या ने उसके आवेदन पर एसपी शिवपुरी को निर्देशित किया कि पीड़ित के खिलाफ आईपीसी/सीआरपीसी के तहत कार्रवाई करें।

प्रचार वाहन के विरुद्ध कार्रवाई का मामला सुर्खियों में रहा
इसके अलावा जब आईएएस नेहा मारव्या को कलेक्टर का प्रभार मिला तो 26 जनवरी के कार्यक्रम के कवरेज को लेकर विवाह हो गया। साल 2014 में गुना में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रचार वाहन के विरुद्ध कार्रवाई का मामला सुर्खियों में रहा। तब चुनाव आयोग ने इनका तबादला किया था।

एप्पल का लेपटॉप न मिलने से नाराज
खबर तो ये भी है कि आईएएस नेहा मारव्या जब कृषि विभाग के उपसचिव पद पर थीं तब 11 ड्राइवर बदले। एप्पल का लेपटॉप न मिलने से नाराजगी जाहिर की। गाड़ी में ज्यादा डीजल के लिए मंडी अफसरों से भिड़ गईं। कर्मचारी की छुट्टी कैंसिल कर खुद छुट्टी पर चली गईं थीं। पंचायत सीईओ रहते कलेक्टर की कार के किराए का भुगतान रोकने पर भी विवादों में आईं।

महिला आईएएस अधिकारियों के वाट्सएप ग्रुप में लंबी चौड़ी पोस्ट
ताजा मामले में आईएएस नेहा मारव्या ने मध्य प्रदेश की महिला आईएएस अधिकारियों के वाट्सएप ग्रुप में लंबी चौड़ी पोस्ट डालते हुए सीएम के प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी के व्यवहार को लेकर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए हैं। पूरा वाक्या इन्होंने विस्तार से लिखा है। यहां तक कह डाला कि अगर अब वे चुप रही तो इन्होंने एक महिला, आईएएस और इंसान होने के नाते शर्म आएगी।

आईएएस नेहा मारव्या सिंह की बायोग्राफी
बता दें कि आईएएस अधिकारी नेहा मारव्या सिंह मूलरूप से यूपी की रहने वाली हैं। 22 अगस्त 1986 को जन्म नेहा मारव्या सिंह ने इलाहाबाद के मोतीलाल नेहरू नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से बीटेक की डिग्री हासिल कर रखी है।
ये ग्रामीण विकास विभाग में डिप्टी सचिव, जबलपुर जिला पंचायत सीईओ, एसडीओ, भू राजस्व अधिकारी अशोकनगर, एसडीए भोपाल, असिस्टेंट कलेक्टर बेतूल आदि पदों पर रह चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications