बीजेपी में शामिल होने के सवाल पर कमलनाथ का बड़ा बयान, बोले- जो चल रहा है उसे मैं एक्साइटेड नहीं हूं
भाजपा में शामिल होने के सवाल पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने मीडिया से चर्चा के दौरान बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि "जब ऐसी कोई बात होगी तो आपको सबसे पहले बताऊंगा"। उन्होंने कहा कि जो चल रहा है उस से एक्साइटेड नहीं हूं।
बता दे मध्य प्रदेश से लेकर पूरे भारत में कांग्रेस में इस समय हलचल मची हुई है। दरअसल, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ की बीजेपी में जाने को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चाओं का बाजार गर्म है।

कमलनाथ ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि जब ऐसी कोई बात होगी तो बताऊंगा। उन्होंने कहा कि जो चल रहा है उस से एक्साइटेड नही हूं। हलांकि नाथ ने बीजेपी में शामिल होने के सवाल को खारिज भी नहीं किया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कमलनाथ के साथ उज्जैन संभाग से 1 विधायक, 1 विधायक प्रत्याशी, एक जिला अध्यक्ष और एक पूर्व मंत्री की बीजेपी में जाने की तैयारी चल रही है। शाम को इंदौर में पूर्व मंत्री बैठक भी लेने वाले है।
कमलनाथ के करीबी और एमपी कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी सयद जाफर ने कहा कि कमलनाथ का आगामी निर्णय छिंदवाड़ा के विकास और राष्ट्र के निर्माण के साथ राष्ट्र हित में होगा। कमलनाथ ने कांग्रेस के संरक्षक के रूप में हमेशा काम किया। इंदिरा गांधी, संजय गांधी, राजीव गांधी और सोनिया गांधी सभी के खराब वक्त के दौर में महत्वपूर्ण साथी रहे हैं श्री कमलनाथ। आपातकाल के पूर्व और आपातकाल के बाद इंदिरा गांधी के साथ तीसरे बेटे और संजय गांधी के भाई के रूप में काम किया। राजीव गांधी जी को मां इंदिरा गांधी जी और भाई संजय गांधी की कमी नहीं आने दी।
उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी जी के वक्त कांग्रेस और कांग्रेस के बाहर जब कोई साथ नहीं था तब कांग्रेस के अंदर और सहयोगी दलों में सोनिया गांधी जी के हाथों को मजबूत किया।राहुल गांधी जी के खिलाफ जब जी-23 बना तब राहुल जी के संरक्षक बनकर कांग्रेस को कमजोर होने से बचाया।












Click it and Unblock the Notifications