'82 फीसद आबादी फिर भी हिंदू राष्ट्र...' Kamal Nath बागेश्वर धाम की 'छिंदवाड़ा कथा' पर भी बोले?

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री Kamal Nath ने एक सवाल के जवाब में 'हिंदू राष्ट्र' पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा, आंकड़े बताते हैं कि देश में 82 फीसदी लोग हिंदू हैं...जब किसी देश में इतने ज्यादा प्रतिशत में हिंदू हैं तो इसके बाद भी क्या ऐसा कहने की जरूरत है।

उन्होंने जनसंख्या और डेमोग्राफी का जिक्र कर सवाल किया कि क्या 82 फीसद से अधिक हिंदू आबादी के बावजूद यह बहस का विषय है कि भारत 'हिंदू राष्ट्र' है? बता दें कि कमलनाथ बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान पर सवाल का जवाब दे रहे थे।

Kamal Nath

गौरतलब है कि राजस्थान में बागेश्वर बालाजी के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने 'हिंदू राष्ट्र' की वकालत की है। कांग्रेस नेता कमल नाथ बागेश्वर धाम के कार्यक्रम में शिरकत के कारण चर्चा में रहे हैं।

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में बागेश्वर धाम की कथा में सहयोग के सवालों पर कमलनाथ ने कहा कि उन्होंने कथा का आयोजन नहीं कराया। मीडिया रिपोर्ट्स में छिंदवाड़ा में कमलनाथ के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की आरती उतारने की खबरें सामने आई थीं।

कमलनाथ के प्लेन से छिंदवाड़ा पहुंचे

इन खबरों में कहा गया कि कांग्रेस के कई नेता इस घटना को लेकर कमलनाथ से खफा हैं। कुछ खबरों में ये भी कहा गया कि छिंदवाड़ा आने के लिए कमलनाथ की तरफ से विशेष विमान का इंतजाम कराया गया।

कमलनाथ के घर बागेश्वर धाम

रिपोर्ट्स के अनुसार, कमलनाथ बागेश्वर धाम और छिंदवाड़ा के संयोग के आधार पर कुछ खबरों में ये दावा भी किया गया कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कमलनाथ के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की।

कमलनाथ ने कहा, देश सब धर्मों का है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम का जिक्र कर उन्होंने कहा, उन्होंने सब धर्मों की बात की। सर्वधर्म के लिए पूरा दिन समर्पित किया। मंच पर सबको बुलाया गया।

हिंदू राष्ट्र बनाने के संकल्प पर कमलनाथ ने कहा, ये कहने या बनाने की कोई जरूरत नहीं। उन्होंने सवाल किया कि 82 फीसद हिंदू हैं, क्या वे पैदा कर रहे हैं। 82 फीसद हिंदू आबादी के बाद आंकड़े खुद ही सबकुछ बताते हैं, ऐसा कहने की कोई जरूरत ही नहीं।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान छिंदवाड़ा में धीरेंद्र शास्त्री के हालिया कार्यक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व सीएम ने कहा, "उन्होंने (धीरेंद्र शास्त्री ने छिंदवाड़ा की बहुत प्रशंसा की। छिंदवाड़ा के लोग बहुत खुश थे, कार्यक्रम में लगभग 7 से 8 लाख लोग आए थे। तीनों दिन सफल रहे।"

कमलनाथ ने यह भी कहा कि सितंबर में कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्र का कार्यक्रम भी निर्धारित है। हर साल 9 अगस्त को मनाए जाने वाले विश्व आदिवासी दिवस के बारे में बात करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, हम आदिवासी दिवस कैसे मना सकते हैं जब मध्य प्रदेश में आदिवासी लोगों पर अत्याचार चरम पर है।

उन्होंने सवाल किया, हम दुनिया को क्या कहेंगे, ये कैसा आदिवासी दिवस मना रहे हैं? यह शर्म की बात है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कमलनाथ ने कहा, ''इतिहास के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हैं।

उन्होंने कहा, "मेरे ख्याल से मध्य प्रदेश में जितने घोटाले हुए हैं, वह देश का नहीं बल्कि विश्व का रिकॉर्ड है।" बकौल कमलनाथ, ''ये लोग (भाजपा) गुमराह करने की राजनीति कर रहे हैं, चुनाव से ठीक पहले इन्हें महिलाओं की याद आ रही है।

कमलनाथ ने कहा, वे सोचते हैं कि वे लोगों को खरीद सकते हैं, लेकिन याद रखें कि मध्य प्रदेश के लोग बिकने वाले नहीं हैं।
चुनाव से पहले घोषणाएं करने की मशीन दोगुनी रफ्तार से चल रही है। सीएम चौहान ने पिछले 18 साल में 22 हजार घोषणाएं की हैं।

उन्होंने कहा कि अब शिवराज सिंह चौहान की नौटंकी नहीं चलेगी। देश टेलीविजन से नहीं, विज़न से चलता है। कमलनाथ ने कहा, उनके नीचे से जमीन खिसक रही है। राज्य में 4 महीने बाद विधानसभा चुनाव है। यह किसी पार्टी का चुनाव नहीं है बल्कि यह अगली पीढ़ी के भविष्य का चुनाव है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+