MP Results: 'किसी ने मेरे कद के बारे में बात की थी', BJP की वापसी पर प्रियंका गांधी को सिंधिया का करारा जवाब
Jyotiraditya Scindia MP Election Results: पांच राज्यों में से तीन राज्य (राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़) में बीजेपी प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। सत्ता का सेमीफाइनल समझे जा रहे इस विधानसभा चुनाव में भाजपा विजेता के तौर पर उभरी है। इस बीच मध्यप्रदेश में फिर से बीजेपी सरकार बनने से पहले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा बयान सामने आया है।
Madhya Pradesh Election2023 में बीजेपी की बढ़त पर केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और पार्टी नेताओं ने जश्न मनाया। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस और प्रियंका गांधी को करारा जवाब दिया।

चुनाव के बाद सिंधिया का जवाब
जैसे ही मध्य प्रदेश चुनाव के रुझानों में भाजपा कांग्रेस से आगे निकी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रियंका गांधी वाड्रा के उस बयान का जवाब दिया, जिसमें प्रियंका ने उनकी हाइट और अहंकार पर टिप्पणी की थी।
'किसी ने मेरे कद के बारे में बात की थी'
अपने प्रभाव क्षेत्र माने जाने वाले ग्वालियर-मालवा क्षेत्र में भाजपा के शानदार प्रदर्शन पर सिंधिया ने जवाब देते हुए कि किसी ने मेरे कद के बारे में बात की थी। ग्वालियर-मालवा के लोगों ने दिखाया है कि वे कितने बड़े हैं।
इसके अलावा सिंधिया ने भोपाल में मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस लड्डू बना रही थी और बधाई के पोस्टर लगाए गए थे। जबकि हम चुपचाप अपना काम कर रहे थे। लाडली बहना योजना एक गेम-चेंजर है और इसका पूरा श्रेय शिवराज सिंह चौहान को जाता है।
प्रियंका गांधी ने की थी टिप्पणी
आपको बता दें कि पिछले महीने दतिया में एक रैली में प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने पुराने मित्र से प्रतिद्वंद्वी बने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधते हुए उन्हें "गद्दार" करार दिया था। इसी के साथ कहा था कि उनके (भाजपा के) सभी नेता थोड़े अजीब हैं। पहले हमारे सिंधिया, मैंने उनके साथ यूपी में काम किया है, उनका कद थोड़ा छोटा है लेकिन अहंकार में 'वाह भाई वाह' है।












Click it and Unblock the Notifications