सरेआम मंच से उतारने पर कांग्रेस प्रवक्ता नूरी खान ने राहुल गांधी से की ज्योतिरादित्य सिंधिया की शिकायत

इंदौर। मध्यप्रदेश में तमाम जतन के बाद भी अलग-अलग खेमें में बटी कांग्रेस एकजुट नहीं हो पा रही है। कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रदेश के अलग-अलग इलाके में घूमकर कांग्रेस नेताओं के बीच तालमेल बनाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन इसका असर नजर नहीं आ रहा है। ताजा मामला उज्जैन की प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नूरी खान से जुड़ा है। नूरी खान ने इसे अपना अपमान बताया है और ज्योतिरादित्य के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

jyotiraditya sindhiya lowered Congress spokesman Noori Khan to stage down, video viral

दरअसल, 28 जुलाई को ज्योतिरादित्य सिंधिया उज्जैन में कांग्रेस प्रचार समिती की बैठक के लिए आए थे। लेकिन बैठक के बाद पत्रकार वार्ता के दौरान सिंधिया ने मंच पर बैठी कांग्रेस प्रवक्ता नूरी खान को मंच से नीचे उतार दिया। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर सिंधिया की काफी आलोचना की गई है। वहीं,घटना से आहत नूरी खान ने अब इसकी शिकायत कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से कर दी है। नूरी खान ने राहुल गांधी को ईमेल कर शिकायत की है कि कांग्रेस के बड़े नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उनका अपमान किया है। उन्होंने कहा- मै कांग्रेस से पिछले 20 सालों से जुड़ी हूं। NSUI जिला अध्यक्ष होने के साथ ही यूथ कांग्रेस और प्रदेश कांग्रेस कमेटी में अहम पद पर रही हूं। लेकिन इस तरह से सार्वजनिक तौर पर अपमान असहनीय है।

jyotiraditya sindhiya lowered Congress spokesman Noori Khan to stage down, video viral

नूरी खान के इस कदम के बाद उज्जैन से लेकर भोपाल तक कांग्रेस में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नूरी खान को कांग्रेस नेत्रा शोभा ओझा ने भोपाल तलब किया है। वहीं,कमलनाथ ने किसी भी तरह की शिकायती चिट्ठी मिलने से इनकार कर दिया है। लेकिन मामला तूल पकड़ने के साथ ही नूरी खान के बयानों में नरमी आ गई है, लेकिन वो अभी भी सिंधिया के रवैये से नाराज है। इसके अलावा भाजपा को भी कांग्रेस में अल्पसंख्यक समुदाय की महिला नेत्री को अपमानित करने का मुद्दा जरुर मिल गया है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+