Indore News: 'इंदौर में थर्ड डिग्री सिक्युरिटी, फिर भी पुलिस पीटा रही...', जीतू पटवारी का CM पर निशाना
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें कुछ लोग बाणगंगा थाने के सब इंस्पेक्टर के साथ अभद्रता करते नजर आ रहे थे। वहीं इस वीडियो के वायरल होते ही सियासत रफ्तार पकड़ रही है, जहां लगातार कांग्रेस, BJP पर निशाना साध रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपनी बात लिखते हुए मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार को घेरा है, साथ ही उन्होंने सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

जीतू पटवारी ने साधा निशाना
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने लिखा कि, मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है! हालात इतने भयावह हो गए हैं कि अब खुद गृह मंत्री मोहन यादव की पुलिस तक गुंडों के निशाने पर आ गई है। इंदौर, जहाँ मोहन यादव प्रभारी मंत्री हैं, वहाँ उनकी पुलिस पर खुलेआम हमला हो रहा है। सत्ता-संरक्षित गुंडों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वे न केवल पुलिसकर्मियों को पीट रहे हैं, बल्कि उसका वीडियो बनाकर खुलेआम दिखा भी रहे हैं, जब प्रदेश में पुलिस का यह हाल है, तो सोचिए आम जनता कितनी असुरक्षित होगी! क्या यही "डबल इंजन" सरकार का कानून-व्यवस्था मॉडल है?
जीतू पटवारी ने लिखी ये बात
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने लिखा कि, इंदौर में "थर्ड-डिग्री" की सिक्योरिटी है!, मुख्यमंत्री, गृहमंत्री और प्रभारी मंत्री!, फिर भी गुंडे पुलिस को पीट रहे हैं! मोहन यादव जी, भोपाल-इंदौर के बीच वंदे भारत ट्रेन का किराया ₹910 है! कभी समय निकालिए! कानून व्यवस्था भले ही ठीक न हो, लेकिन वीडियो जरूर अच्छा बन जाएगा!, बहरहाल, कांग्रेस की ओर से साधे गए निशाने का पलटवार BJP की ओर से किस तरह से किया जाता है, यह आने वाला वक्त बताएगा। फिलहाल, इंदौर में पुलिसकर्मी के साथ हुई अभद्रता का मामला बढ़ता चला जा रहा है, जहां अब इस मामले पर सियासत रफ्तार पकड़ रही है।
ये भी पढ़े- MP News: जीतू पटवारी के लिए मांगी मन्नत, आखिर क्यों दंडवत यात्रा पर निकले सुनील, जानिए












Click it and Unblock the Notifications