MP News: जीतू पटवारी के लिए मांगी मन्नत, आखिर क्यों दंडवत यात्रा पर निकले सुनील, जानिए

मध्यप्रदेश की सियासत में उस वक्त हड़कंप मच गया था, जब सीहोर से पीसीसी चीफ जीतू पटवारी की कार के एक्सीडेंट की जानकारी सामने आई थी। इस हादसे में ट्रक ने पीसीसी चीफ जीतू पटवारी की कार को पीछे से टक्कर मारी थी। हादसे के बाद जीतू पटवारी पूरी तरह से स्वस्थ हैं, जहां अब जीतू पटवारी के लिए मनोकामना करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता सुनील ने पांडा से छिपानेर तक दंडवत यात्रा प्रारंभ की है।

कांग्रेस से जुड़े सुनील ने पीसीसी चीफ पटवारी की कुशलता के लिए भगवान से मन्नत मांगी थी, जहां इसके बाद उन्होंने मां नर्मदा की प्रार्थना करते हुए ग्राम पांडा से छिपानेर यानी 8 किलोमीटर तक लेटते हुए यात्रा प्रारंभ की है, जहां अब सुनील छीपानेर पहुंचकर मां नर्मदा का आभार व्यक्त करेंगे।

Bhopal

सुनील का वीडियो शेयर करते हुए पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने लिखा कि, धन्यवाद प्रिय सुनील जी, आपकी प्रार्थनाएं मेरे लिए अमूल्य हैं! आप जैसे असंख्य कार्यकर्ताओं के सरोकार ही मेरा साहस बढ़ाते हैं! सभी की शुभकामनाओं से कांग्रेस के विचार को जन-मन तक पहुंचाने की यह संकल्प यात्रा, यूं ही गतिमान रहेगी, पुनः आभार।

इस मामले पर सियासत उस वक्त शुरू हो गई, जब कुछ कांग्रेस नेताओं ने इसे साजिश बताया, तो वहीं खुद जीतू पटवारी इसे हादसा बताते रहे। इधर, BJP ने पटवारी के स्वस्थ रहने की कामना करते हुए, साजिश के आरोप को निंदनिय और दुखद बताया है।

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी की कार उस वक्त हादसे का शिकार हो गई, जब वे इंदौर से भोपाल जा रहे थे, इस दौरान सीहोर के पास अचानक पटवारी की कार को ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिसके चलते पटवारी की कार क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं पटवारी ने इसे हादसा बताते हुए खुद के और संपूर्ण स्टॉफ के सुरक्षित होने की बात कही है।

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के इस हादसे को कांग्रेस के कुछ नेता और कार्यकर्ता साजिश करार देते रहे, जहां वे इस साजिश का आरोप बीजेपी पर लगाते रहे। वहीं लगातार लग रहे आरोपों पर जवाब देते हुए बीजेपी मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने पटवारी के स्वस्छ होने की कामना की, साथ ही उन्होंने कांग्रेस की ओर से लगाए जा रहे आरोपों को निंदनिय और दुखद बताया है। बहरहाल, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के एक्सीडेंट पर शुरू हुई सियासत कहां जाकर थमती है, ये आने वाला वक्त बताएगा।

ये भी पढ़े- MP News: जीतू पटवारी का एक्सीडेंट, हादसा या साजिश?, किस पर लगा आरोप, जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+