'BJP की सोच बंटवारे की है...', कैलाश विजयवर्गीय की पोस्ट पर जीतू पटवारी का निशाना

MP: इन दिनों देश में 'बटोगे तो कटोगे' को लेकर अलग-अलग तरह की सियासी चर्चाएं हैं, जहां इस बीच कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की एक पोस्ट पर सियासी बयानबाजी तेज हो चली है, जिस पर अब पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने अपनी बात रखते हुए निशाना साधा है।

कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की ओर से सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें एक व्यक्ति भारत को बांटते हुए दिखाई दे रहा है। वहीं अब इस वीडियो को बटोगे तो कटोगे जैसे संदेश से जोड़कर देखा जा रहा है. वहीं अब विजयवर्गीय की इस पोस्ट पर जीतू पटवारी ने निशाना साधा है।

Indore

जीतू पटवारी ने कही ये बात

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी की सोच ही बंटवारे की है, नफरत की है, घृणा की है। देश का संविधान एकता और अखंडता की बात करता है। जोड़ने की बात करता है। भारत की प्राचीन परंपराएं भी जोड़ने की बात करती हैं। भगवान राम, कृष्ण, पैगंबर, गुरु नानक देव, महावीर, बुध एक-एक महापुरुष वह चाहे अंबेडकर हो, उन्होंने जोड़ने की बात की है। एकजुट रहने की बात की है। राहुल गांधी ने 4 हजार किलोमीटर पैदल चलकर संविधान हाथ में लिया, और प्रेम, प्यार, मोहब्बत, भाईचारा, एकता अखंडता इस देश के मौलिक अधिकारों की रक्षा, जियो और जीने दो सुप्रीम कोर्ट ने कहा है, देश का जो प्राचीन इतिहास है, वह जियो और जीने को वाला है। मैं मानता हूं, इतनी सारी परंपरा, इतने सारे महापुरुषों की बात, इतने सारे धार्मिक परिवार के आदर्शों के विचार उनके संस्कारों से बड़े नहीं है, कैलाश विजयवर्गीय।

कुलमिलाकर, देखा जाए तो इन दिनों देश में 'बटोगे तो कटोगे' को लेकर अलग-अलग तरह की सियासी चर्चाएं हैं, जहां इस बीच कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की एक पोस्ट पर सियासी बयानबाजी तेज हो चली है, जिस पर अब पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने अपनी बात रखते हुए निशाना साधा है।

ये भी पढ़े- Indore: MLA रमेश मेंदोला ने बनाया रिकॉर्ड, देश में सबसे ज्यादा BJP सदस्य बनाने वाले विधायक बने

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+