MP News: 'हम अच्छा नहीं कर पाए...', भरे मंच पर जीतू पटवारी ने राहुल गांधी से मांगी माफी

मध्य प्रदेश के महू में कांग्रेस ने जय बापू, जय भीम, जय संविधान यात्रा निकाली, जहां यात्रा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी शामिल हुए। राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित किया, जहां इस जनसभा में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने मध्य प्रदेश की BJP सरकार पर जमकर निशाना साधा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि, प्रदेश में कर्ज, क्राईम, करप्शन और कमीशन की सरकार चल रही हैं।

Indore

जीतू पटवारी ने कहा कि, प्रदेश के पर्ची वाले मुख्यमंत्री के राज में माफिया हावी है, शिक्षा, चिकित्सा, भू माफिया, शराब माफिया पनप रहे हैं। एक छोटे से आरक्षक के पास 50-50 किलो सोना मिल रहा है। किसानों, महिलाओं, युवाओं के साथ भाजपा छलावा कर रही है, विधानसभा चुनाव में इनसे किये हर वादे को सरकार भूल गई। जितने वादे किये उनमें से एक भी वादा मप्र सरकार ने पूरा नहीं किया। संविधान और बाबा साहेब का अपमान भाजपा हमेशा से करती आ रही है। अभी हाल ही में विजयपुर और बुधनी के मतदाताओं ने भाजपा को सबक सिखाया है और आने वाले समय में भाजपा का असली चाल चरित्र और चेहरा उजागर होता जा रहा है।

पटवारी ने राहुल गांधी से माफी मांगते हुये कहा कि, मप्र में लोकसभा में हम अच्छा नहीं कर पाए, लेकिन हम आपको भरोसा दिलाते हैं कि हम कांग्रेस का वैभव मध्यप्रदेश में फिर से लौटाएंगे। उन्होंने कहा कि, मैं आपसे वादा करता हूं कि प्रदेश मे कांग्रेस सरकार बनाकर हम एक साल के अंदर आपको मध्य प्रदेश में जातिगत जनगणना करके आपको देंगे, वह हम करेंगे, कांग्रेस करेगी जनता के सहयोग से करेगी।

पटवारी ने कहा की, भाजपा सरकार ने पूरा सरकारी तंत्र झोंक दिया इस आयोजन को नाकाम करने के लिए पर बाबा साहब के अनुयायियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओ को रोक नहीं पाए हज़ारो की संख्या मे उमड़ा जन समहू इस बात का परिचय है की इस बार मध्यप्रदेश की जनता भाजपा की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेकेगी।

जीतू पटवारी ने कहा की, आपने महू आकर कांग्रेस के बबर शेरो मे उत्साह और जोश भर दिया है मैं आपका और मध्यप्रदेश के हर जिले से आए सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओ का इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए आभार व्यक्त करता हूं।

मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि, मप्र में जनता की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ी जायेगी। भाजपा सदन में विपक्ष के सवालों का जबाव देने से बचती है इससे साफ है कि भाजपा जनता को भ्रमित कर जनता को लूटने का काम कर रही है।

सिंघार ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुये सरकार को लंगड़ा बताया और कहा कि जब से बीजेपी सत्ता में आई है केवल संविधान बदलने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को भी उनके बयान भारत 2024 में आज़ाद हुआ बयान पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा भागवत का यह बयान स्वतंत्रता सेनानी है और शहीदों का अपमान है। बीजेपी दलितों और आदिवासियों का अपमान करने वाली पार्टी है, इसलिए यह देश को कभी एक नहीं कर सकती। भीमराव अंबेडकर के बारे में बात करते हुए उमंग सिंघार ने कहा, अंबेडकर का मतलब न्याय, समानता, संविधान, ज्ञान की मशाल और धर्मनिरपेक्षता है। इसलिए कांग्रेस पार्टी हमेशा से देश को जोड़ने की बात करती है, 2028 में मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

ये भी पढ़े- 'कहते हैं, हर मस्जिद के नीचे शिवलिंग मत ढूंढ़ो, लेकिन...', मल्लिकार्जुन खड़गे का BJP पर निशाना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+