'कहते हैं, हर मस्जिद के नीचे शिवलिंग मत ढूंढ़ो, लेकिन...', मल्लिकार्जुन खड़गे का BJP पर निशाना

मध्यप्रदेश के महू में कांग्रेस की बड़ी रैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवेंथ रेड्डी, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखवीर सिँह, जय राम रमेश, केसी वेणुगोपल सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए, राहुल गांधी ने सभा को संबोधन शुरू करते ही बीजेपी पर निशाना साधा है।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने बाबा साहब अंबेडकर, महात्मा गांधी और नेहरू जैसा बनकर संविधान की रक्षा करने का देश की जनता से आह्वान करते हुये कहा कि, यह रैली संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए है।

Mhow

उन्होंने कहा कि, महू की धरती में बाबा साहेब अंबेडकर का जन्म हुआ था जिन्होंने देश में दलितों और वंचितों को उनके अधिकार दिलाने का काम किया और कांग्रेस भी यही अलख जगाने आई है। अगर हम सब मिलकर हमारे महापुरुषों के आदर्शों पर चलेंगे तो बीजेपी की सत्ता हिल जाएगी। इस मौके पर उन्होंने डॉ. अंबेडकर के एक पत्र का हवाला देते हुए कहा कि उनकी हार के पीछे सावरकर और डांगे का हाथ था।

खड़गे ने कहा कि, हम सभी को एकजुट होकर इन्हें सबक सिखाना होगा। बाबा साहब अंबेडकर वह व्यक्ति हैं जिन्होंने दलितों और पिछड़ों को उनका हक दिलाने की पूरी कोशिश की। अगर एक व्यक्ति यह सब कर सकता है तो हम सब मिलकर अंबेडकर क्यों नहीं बन सकते? अगर ऐसा होता है तो बीजेपी की सत्ता पूरी तरह हिल जाएगी।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुये उन्होंने कहा कि, यह यात्रा उन्होंने लोगों को जोड़ने के लिए और संविधान को बचाने के लिए की है। उन्होंने इस दौरान ने भारत के इतिहास में संविधान में पिछड़ों और दलितों के कल्याण को लेकर बाबा साहब अंबेडकर और जवाहरलाल नेहरू द्वारा किए गए प्रयासों का भी जिक्र किया। भीमराव अंबेडकर ने हमेशा समाज में समानता लाने का प्रयास किया। इसके लिए कई कानून भी बनाए गए और ऐसा करने में उनकी मदद महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू ने की है। यही कारण बना कि बाबा साहब अंबेडकर संविधान सभा के अध्यक्ष बन सके और देश को ये संविधान दिया।

खड़गे ने कहा कि आप एक नहीं होंगे तो आपको मंदिर में प्रवेश नहीं मिलेगा, आपको घोड़ी पर बारात ले जाने के लिए अनुमति नहीं होगी। उन्होंने मध्यप्रदेश के सीधी में हुए पेशाब कांड का जिक्र करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर भी उन्होंने निशाना साधा।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीजेपी नेताओं के महाकुंभ स्नान पर तंज कसा उन्होंने कहा कि 'गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी खत्म नहीं होगी' बीजेपी-आरएसएस पर निशाना साधते हुए खड़गे ने कहा, वो कहते हैं हर मस्जिद के नीचे शिवलिंग मत ढूंढ़ो लेकिन लोगों को ऐसा करने के लिए उकसाते रहते हैं। धर्म के नाम पर आडम्बर रचकर जनता को मूल मुद्दों से भटकाकर भ्रमित करती है।

खड़गे ने कहा कि, मैं किसी की आस्था को ठेस नहीं पहुंचाना चाहता, उन्होंने कहा, आरएसएस-बीजेपी देशद्रोही हैं। गरीबी-बेरोजगारी से मुक्ति चाहिए तो संविधान की रक्षा करें।

ये भी पढ़े- MP News: पीएम नरेंद्र मोदी को किस बात से लगता है डर?, महू में राहुल गांधी ने बताया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+