Mandsaur के किसान का Viral Video देख भड़के जीतू पटवारी, मोहन सरकार से पूछा ये सवाल

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से किस का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें किसान अपनी शिकायत लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचा था, जहां किसान ने शिकायत की सुनवाई न होने का आरोप लगाते हुए गिड़गिड़ाते हुए शिकायत सुनने की गुहार लगाई थी।

इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया, जहां घटनाक्रम का वीडियो वायरल होते ही पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने घटनाक्रम को लेकर मध्यप्रदेश की मोहन सरकार पर निशाना साधा है

Mandsaur

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने किसान के वायरल वीडियो को लेकर एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा की, क्या मंदसौर के किसानों से BJP सत्ता की दुश्मनी कभी खत्म नहीं होगी? मुआवजा को लेकर भटकने से शुरू हुई छोटी-छोटी समस्या, यदि सीने पर गोली खाने तक पहुंच सकती है, तो BJP किसानों को प्रताड़ित करने के लिए किसी भी सीमा तक जा सकती है! मोहन यादव जी, कृषि क्रमण अवार्ड दिलाने वाले #किसानों के सामने पूरी सरकार को दंडवत रहना चाहिए! परंतु बेबस किसान को अपनी जायज मांग जिम्मेदारों के सामने रखने के लिए लुढ़कना पड़ रहा है! ऐसी सरकार और उसकी पूरी व्यवस्था को धिक्कार है! तुरंत पीड़ित की सुनवाई करें! दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करें!

दरअसल, मंदसौर जिले एक वीडियो सामने आया है, जहां पर एक लाचार बुजुर्ग किसान कलेक्ट कार्यालय में लोटते हुए अपनी फरियाद लेकर जनसुनवाई में पहुंचा। लोट लगाने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो में जो बुजुर्ग दिख रहा है, वह 65 साल के किशन शंकर लाल पाटीदार हैं। बुजुर्ग किसान का कहना है कि उनकी 1.76 हेक्टर जमीन को धोखे से कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाबू ने अपने बेटे के नाम करवा दी है। लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

ये भी पढ़े- Mandsaur के किसान का Video Viral, कलेक्टर ने बताई चौंकाने वाली सच्चाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+