Mandsaur के किसान का Video Viral, कलेक्टर ने बताई चौंकाने वाली सच्चाई
मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से किस का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें किसान अपनी शिकायत लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचा था, जहां किसान ने शिकायत की सुनवाई न होने का आरोप लगाते हुए गिड़गिड़ाते हुए शिकायत सुनने की गुहार लगाई थी।
इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया, जहां घटनाक्रम का वीडियो देखने के बाद कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने इस पूरे घटनाक्रम पर अपनी सफाई की है।

मंदसौर कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने बताया की, जनसुनवाई के दौरान आवेदक शंकर लाल पिता फूलचंद द्वारा आवेदन दिया गया था।सहानुभूति पूर्वक आवेदन लिया तथा मामले को सुना। जिस भूमि के संबंध में आवेदन दिया गया था। उस भूमि पर आवेदक स्वयं काबिज हैं। उक्त आवेदन का परीक्षण करवाया गया।परीक्षण के बाद आवेदन के संबंध में संबंध में वस्तु स्थिति यह है कि ग्राम सुरखेड़ा स्थित भूमि सर्वे नंबर 604 एवं 625 कुल रकबा 3.52 हेक्टर संयुक्त खातेदार शंकर लाल अनोखी लाल भगवान बाई रेशमबाई पिता फूलचंद 1/2 एवं संपतबाई बेवा घासीराम कारूलाल रामलाल प्रभु लाल मांगी बाई पार्वती बाई पिता घासी हिस्सा 1/2 पर दर्ज रही। जिसमें से सह खातेदार संपतबाई इत्यादि द्वारा 2010 में अपने हिस्से की भूमि अश्विन पिता नारायण देशमुख को विक्रय की गई। तथा उक्त भूमि पर क्रेता अश्विन द्वारा कब्ज़ा नहीं लिया गया।
यहां यह तथ्य उल्लेखनीय है कि, आवेदक शंकर लाल पिता फूलचंद द्वारा 1/2 भूमि जो कि आवेदक के हिस्से की है उस पर वर्तमान में काबिज है एवं सह खातेदार संपतबाई इत्यादि द्वारा जो भूमि 2010 में विक्रय की गई थी, उक्त भूमि पर भी शंकर लाल पिता फूलचंद का कब्जा आज दिनांक तक है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सीतामऊ द्वारा प्रेषित प्रतिवेदन एवं वस्तुस्थिति के आधार पर किसी भी व्यक्ति/भू माफिया द्वारा आवेदक शंकरलाल पिता फूलचंद की जमीन पर कब्ज़ा नहीं किया जा रहा। यदि किसी व्यक्ति द्वारा उक्त भूमि पर अवैध कब्जे के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया जाएगा उस पर प्रशासन द्वारा विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़े- Indore News: बदमाश ने युवक को बेरहमी से पीटा, Video Viral करते ही पुलिस ने दी सख्त सजा












Click it and Unblock the Notifications