Jitu Patwari ने नागपुर से भरी हुंकार, MP में जीत के लिए 'हैं तैयार'
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में नागपुर में कांग्रेस के स्थापना दिवस तथा लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए ''हैं तैयार हम'' रैली में शामिल होने के लिए नागपुर पहुंचे। पटवारी सुबह भोपाल से कार द्वारा नागपुर के लिए रवाना हुये।
होशंगाबाद, बैतूल, छिंदवाड़ा होते हुये नागपुर पहुंचे, जहां रास्ते-रास्ते भर कांग्रेसजनों ने उनका भव्य स्वागत किया। नागपुर पहुंचे जीतू पटवारी के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता नजर आ रहे थे, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नेता जीतू पटवारी के साथ नागपुर पहुंचे हैं।

पटवारी ने कही ये बात
प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अभा कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित ''हैं तैयार हम'' रैली को संबोधित करते हुए कहा कि, कांग्रेस पार्टी ने भारत जोड़ो यात्रा से पूरे देश को जोड़ने का संदेश दिया, अब कांग्रेस भारत न्याय यात्रा से सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय की लड़ाई लड़ने जा रही है।। ये लड़ाई समाज के अंतिम पक्ति में खड़े व्यक्ति को आगे लाने की लड़ाई है। इस रैली में मप्र से हजारों हमारे कांग्रेस साथियों ने भाग लिया है। कांग्रेस पार्टी पूरी एकजुटता के साथ आगे बढ़ रही है। हम देश से नफ़रत मिटाने और अमन चौन क़ायम करने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने तब भी देश को आज़ाद कराया था, कांग्रेस पार्टी ही अब भी देश को नफ़रत की बेड़ियों से आज़ाद कराने जा रही है?, मज़बूत कांग्रेस मतलब मज़बूत देश, हम सब इस देश की नींव हैं, हम सब इस देश में ख़ुशहाली के लिये संकल्पित हैं।
Recommended Video
कांग्रेस ने पटवारी को बनाया अध्यक्ष
MP में कांग्रेस को अबकी बार हार का सामना करना पड़ा है, किन कारणों के चलते कांग्रेस की हार हुई इसे लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं सियासत के गलियारों में चल पड़ी है, तो वहीं कमलनाथ के नेतृत्व में मध्य प्रदेश का विधानसभा चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस इतने कम सीटों पर कैसे सिमट गई, इसे लेकर मंथन किया जा रहा है। इस बीच अब कांग्रेस हाई कमान की ओर से हार को लेकर मंथन किए जाने के बाद जीतू पटवारी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया है।
ये भी पढ़े- MP News: कांग्रेस-BJP में शुरू हुआ वार-पलटवार, दोनों पार्टियों के अध्यक्षों ने संभाला मैदान












Click it and Unblock the Notifications