किसी और से इश्क लड़ाने पर महिला को सजा, पति को कंधे पर बैठाकर पूरे गांव में घुमाना पड़ा
झाबुआ। मध्य प्रदेश के झाबुआ में एक अजीब मामला सामने आया है। कथित प्रेम प्रसंग का आरोप लगाकर महिला को अपने पति को कंधे पर बैठाकर पूरे गांव में घुमाने पर मजबूर किया गया है। मामला उजागर होने पर झाबुआ पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के साथ ही कुछ आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है।

झाबुआ के खेड़ा गांव की घटना
झाबुआ के एसपी विनीत जैन ने बताया कि कल्याणपुरा थाने के खेड़ा गांव की घटना है। ससुराल पक्ष के कुछ लोगों द्वारा कस्बे के बाहर महिला को अपने कंधे पर पति को बैठाने पर मजबूर किया गया है।

13 जून से गायब थी महिला
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार महिला 13 जून को कथित प्रेमी के साथ गायब हो गई। वह पड़ोस के गांव में रहने चली गई थी। वहां से वापस लौटी तो ससुराल वालों ने उसे पति को कंधे पर उठाकर पूरे गांव में घुमाने का फरमान सुना डाला।

घटना का वीडियो वायरल
दरअसल, खेड़ा गांव आदिवासी बाहुल्य इलाका है। स्थानीय समाज में पति से अतिरिक्त किसी अन्य से प्रेम करने पर यह सजा दी जाती रही है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications