MP News: जनजातीय गौरव दिवस में दिखेगा अनूठा नजारा, क्या रहेगा खास, जानिए

इंदौर संभाग के धार जिले में 15 नवम्बर से 26 नवम्बर तक जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। इस दौरान 15 नवम्बर को पीजी कॉलेज के मैदान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का शामिल होना प्रस्तावित है।

आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा और तैयारियों के संबंध में आज संभागायुक्त दीपक सिंह और आईजी अनुराग ने पुलिस लाइन में बने हेलीपेड और पीजी कॉलेज के मैदान में बने सभास्थल का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने व्यवस्थाएं देखी और संबंधित अधिकारियों को शेष कार्य को शीघ्र पूर्ण करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए।

Dhar

बताया गया कि, 15 नवंबर को बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम के संबंध में यहां व्यवस्थाएं अंतिम चरण में है। यहां आम लोगों के बैठने की व्यवस्था सेक्टर वाइस की जा रही है। साथ ही पर्याप्त पुलिस फोर्स की तैनाती की जा रही है। इसके अलावा सुरक्षा की दृष्टि से यहां आवश्यक बैरिकेटिंग की व्यवस्था अपने अंतिम चरण में है। कार्यक्रम के सफल आयोजन के संबंध में जिला प्रशासन द्वारा अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

संभागायुक्त दीपक सिंह ने धार जिले के भैंसोला में करीब 2177 एकड़ भूमि पर बनाए जा रहे पी.एम. मित्रा पार्क की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने यहां कार्यों को तय समय सीमा में पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। संभागायुक्त सिंह ने पी.एम. मित्रा पार्क के तहत किये जाने वाले कार्यों एवं अब तक हुए विकास कार्यों की स्थिति और प्रगति का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पी.एम. मित्रा पार्क योजना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 5 एफ विजन (फार्म टू, फाइबर टू, फैक्ट्री टू, फैशन टू, फॉरेन) को साकार करने के लिए पी.एम. मित्रा पार्क को विकसित किया जा रहा है। केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय ने देश के सात राज्य में सात पी.एम. मित्रा पार्क स्वीकृत किए हैं।

ये भी पढ़े- OPINION: "लोक निर्माण से लोक कल्याण" के मिशन पर मोहन सरकार, MP का सपना होगा साकार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+