Jabalpur News: 21 वर्षीय बेटे की अर्थी को देखकर भावुक हुए जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना, हुआ अंतिम संस्कार
Jabalpur News: सोमवार को जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना के बेटे अमोल सक्सेना का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान कलेक्टर 21 वर्षीय अपने बेटे अमोल की अर्थी देकर भावुक हो गए। उनकी पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल था।
जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना के बेटे, अमोल सक्सेना, का अंतिम संस्कार सोमवार को किया गया। चचेरे भाई, अर्पित सक्सेना ने अमोल की पार्थिव देह को मुखाग्नि दी। 21 साल के अमोल का दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया था। उनकी मौत की वजह हीट स्ट्रोक के रूप में बताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

अमोल की लाश को दिल्ली से एयर एंबुलेंस के जरिए सोमवार को जबलपुर लाया गया। कलेक्टर के सिविल लाइन स्थित बंगले से अमोल की अंतिम यात्रा निकाली गई और उन्हें गौरी घाट मुक्तिधाम पर अंतिम संस्कार किया गया।
अंतिम संस्कार में मंत्री राकेश सिंह, पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया, पूर्व मंत्री अजय विश्नोई, पूर्व विधायक संजय यादव, प्रभारी कलेक्टर अनय द्विवेदी, और एसपी आदित्य प्रताप सिंह समेत पुलिस और प्रशासन के कई अधिकारी शामिल हुए।

अमोल ने दिल्ली में फिल्म स्टडीज का कोर्स कर रहा था। शनिवार को उनकी हालत खराब हो गई थी और उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था।
अमोल की हालत खराब होने की सूचना पर कलेक्टर दीपक सक्सेना नागपुर से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। लेकिन दिल्ली पहुंचने से पहले ही उन्हें खबर मिल गई कि उनका बेटा इस दुनिया में नहीं रहा। कलेक्टर ने दिल्ली एम्स के डॉक्टर्स से रिक्वेस्ट की थी कि बॉडी का पोस्टमॉर्टम करवाया जाए।












Click it and Unblock the Notifications