जबलपुर : युवती की स्कूटी से ऑटो की टक्कर के बाद चालक को 'तालिबानी सजा', देखें वायरल वीडियो
जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर से रौंगटे खड़े कर देनी वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक युवक को 'तालिबानी सजा' दी गई। युवक ऑटो चालक है। घटना एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो जिसने देखा वो हैरान रह गया।
Recommended Video

जबलपुर के शोभापुर की घटना
दरअसल, हुआ यह था कि जबलपुर के शोभापुर इलाके में एक ऑटो और स्कूटी के बीच टक्कर हो गई थी। इसके बाद स्कूटी सवार युवती ने फोन करके अपने परिचितों को घटनास्थल पर बुला लिया।

मार-मार कर किया अधमरा
टक्कर के बात पर युवती के रिश्तेदारों ने ऑटो चालक के साथ बेरहमी से मारपीट कर डाली। उसे मार-मार कर अधमरा कर दिया। बेसुध पड़े ऑटो चालक पर भी आरोपी युवक वार करते रहे।

ये हैं आरोपियों के नाम
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऑटो चालक के साथ मारपीट करने के आरोपियों का नाम अभिषेक व गुड़ी हैं, जो बदमाश बताए जा रहे हैं। इनके खिलाफ एक दर्जन से अधिक मामला दर्ज होने की बात भी कही जा रही है।

पीड़ित अस्पताल में भर्ती
बेरहमी से मारपीट के आरोपी ही ऑटो चालक को मोटरसाइकिल पर लादकर अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल पीड़ित चालक जबलपुर के अस्पताल में उपचाराधीन है। पूरी घटना का किसी ने मोबाइल से वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications