भारत दर्शन: किस्तों में पैसा चुकाकर घूम सकते हैं दक्षिण भारत, 54 हजार रुपए का खर्च, दो साल में दें पैसा
सागर, 15 जुलाई। आपको दक्षिण भारत का भ्रमण करना है, वहां की संस्कृति, धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों सहित ज्योतिर्लिंग के दर्शन करना है, लेकिन तत्काल में बजट नहीं है तो चिंता न करें, भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) आपको लोन स्कीम दिलाकर दक्षिण भारत के दर्शन करा सकता है। इसके लिए करीब 54 हजार रुपए का खर्च आएगा, यह राशि आप 2 साल में 6 किस्तों में चुका चुका सकते हैं। बता दें कि आगामी 3 अगस्त को दिल्ली के सफदरजंग स्टेशन से भारत गौरव ट्रेन दक्षिण भारत के 13 दिन के दौरे पर रवाना होगी।

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) देश में पहली भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के माध्यम से रामायण यात्रा कराई थी, जो भारत से लेकर नेपाल तक 20 दिन की यात्रा करा चुका है। अब आईआरसीटीसी ने भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के माध्यम से नागरिकों को दक्षिण भारत के दर्शन कराने स्पेशन ट्रेन चलाने का प्लान बनाया है। इसमें 13 दिन का प्रोग्राम तय किया गया है। इसमें दक्षिण भारत के प्रमुख स्थलों की यात्रा व तीर्थ स्थानों के दर्शन कराए जाएंगे। यात्रियों को एसी तृतीय श्रेणी में सफर की सुविधा होगी। ट्रेन में कुल 10 एसी कोच लगाए जाएंगे।
भारत गौरव पर्यटक ट्रेन की यह योजना है
भारत गौरव पर्यटक ट्रेन से दक्षिण भारत की यात्रा कुल 13 दिन की होगी। इसमें 53 हजार 970 रुपए प्रति व्यक्ति शुल्क तय किया गया है। इसमें एक स्कीम भी है, ट्रेन में पहली 100 बुकिंग पर 10 प्रतिशत का डिस्काउंट भी दिय जा रहा है। पैकेज के तहत यात्री को सफर के शुल्क के अलावा भोजन, बसों से पर्यटकों को स्थलों का भ्रमण, एसी होटलों में ठहरने की सुविधा, टूरिस्ट गाइड व बीमा जैसी सुविधाएं रहेंगी। सबसे अहम बात इस यात्रा के लिए जो पैकेज शुल्क है वह पेटीएम व रेजरपे जैसी संस्थाआं के माध्यम से बुकिंग कराई जाएगी। यह पैकेज राशि यात्री आगामी दो साल में 6 किस्तों में भुगतान कर सकेंगे।
देश में कहां-कहां से गुजरेगी ट्रेन
आईआरसीटीसी के दक्षिण भारत में भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगामी 9 अगस्त को ट्रेन दिल्ली के सफदरजंग स्टेशन से प्रारंभ होगी। रूट के अनुसार ट्रेन में सवार होने के लिए मथुरा, आगरा, ग्वालियर, झांसी, बीना, भोपाल, इटारसी व नागपुर स्टेशनों पर हॉल्ट लेते हुए तीसरे दिन हैदराबाद पहुंचेगी। पूरे सफर में ट्रेन करीब 7 हजार किलोमीटर का सफर तय करेगी।
दक्षिण भारत में यह तीर्थ व पर्यटन स्थल घूम सकेंगे
भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के निर्धारित कार्यक्रम अनुसार दक्षिण भारत में प्रमुख धार्मिक स्थल हैदराबाद, रामेश्वरम, मदुरै, कन्याकुमारी, तंजौर, महाबलीपुरम, कांचीपुरम, श्रीसेलम मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराएगी। जानकारी अनुसार तीसरे दिन ट्रेन हैदराबाद पहुंचने के बाद गोल कुडा फोर्ट, चार मीनार, बिरला मंदिर, रामानुजाचार्य स्वामी की प्रतिमा का भ्रमण सबसे पहले कराएगी। इसके बाद रामेश्वरम में प्राचीन शिव मंदिर, धनुषकोडी के दर्शन, मदुरै में प्रसिद्ध मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी में स्वामी विवेकानंद रॉक मेमोरियल अन्य मंदिर व सूर्यास्त स्थल के दीदार कराएंगे। इसके बाद तंजौर में विश्व विरासत में शामिल बृहदेश्वर मंदिर, कांचीपुरम में शिवकांची, विष्णु कांची और कामाक्षी माता मंदिर के दर्शन शामिल हैं। आगे की यात्रा में महाबलीपुरम समुद्री तट के बीच, प्राचीन शोरा मंदिर, आंध्रप्रदेश में मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग, कुरलून शहर में बसों से ही मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications