मध्य प्रदेश सीएम बोले- रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के जरिए औद्योगिक विकास के लिए निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा
मध्य प्रदेश में रीजनल इंडस्ट्री कॉनक्लेव, विक्रमोत्सव और विक्रम व्यापार मेला आयेाजित होने जा रहा है। इसकी तैयारियों को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ एक बैठक की। जिसमें सीएम ने कहा इन कार्यक्रमों में किसी भी स्तर पर कोई भी कमी न रहे।

मुख्यमंत्री ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा इनका आयोजन सुनियोजित और सुव्यवस्थित ढंग से समस्त आयोजन किए जाएं। रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव अर्थात समिट के जरिए औद्योगिक विकास के लिए निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा। उज्जैन सहित पूरे प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों को समिट का लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने उज्जैन के स्मार्ट सिटी कार्यालय में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव, विक्रमोत्सव और विक्रम व्यापार मेले की तैयारियों को लेकर समीक्षा की। उन्होंने कहा इस समिट से प्रदेश में औद्योगिक विकास की बहुत संभावनाएं हैं। इन्हें साकार किया जाएगा।
एक और दो मार्च को उज्जैन की इन्वेर्स्टस समिट का आयोजन होगा। इस समिट की बदौलत राज्य भर में अलग-अलग क्षेत्र के उद्योगों की स्थापना की संभावनाएं प्रबल होंगी। विभिन्न क्षेत्रों में निवेश को आमंत्रित करने के लिए यह समिट हो रही है।1 मार्च को सुबह 10:30 बजे कालिदास अकादमी में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव, विक्रमोत्सव और विक्रम व्यापार मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस समिट के मुख्य अतिथि सीएम डॉ मोहन यादव विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का लोकार्पण और वीर भारत संग्रहालय का शिलान्यास करेंगे।
शुक्रवार को सीएम के साथ हुई बैठक में बताया गया कि समिट की तैयारियां जोरों पर की जा रही है। कलेक्टर ने उज्जैन विक्रम व्यापार मेले के आयोजन की तैयारियों के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने बताया उज्जयनी विक्रम व्यापार मेले का मुख्य आकर्षण गैर परिवहन वाहनों तथा छोटे परिवहन वाहनों पर रजिस्ट्रेशन फीस और रोड टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, विभिन्न कंपनियों के गैर परिवहन वाहनों एवं परिवहन वाहनों, गारमेन्टस एवं अन्य उपकरणों का विक्रय होगा।
इसके साथ ही इस मेले में देश के विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट व्यंजनों से संबंधित स्टॉल्स, सांस्कृतिक एवं अन्य मनोरंजन कार्यक्रम होंगे। इसके साथ ही कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र और कुटीर एवं ग्रामोद्योग से जुड़ी नायाब वस्तुएं यहां पर लोगों को देखने को मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications