भाजपा-कांग्रेस नेता में मोदी-राहुल गांधी के PM बनने पर लगी अनोखी शर्त, मतगणना के बाद करना होगा यह काम

Rajgarh News in hindi, राजगढ़। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए मतदान खत्म होने और एग्जिट पोल की नतीजे सामने आने के बाद अब पूरे देश को 23 मई का इंतजार है। इसी दिन पता कि इस बार भी मोदी सरकार या किसी और को मौका। मतगणना से एग्जिट पोल के नतीजों की हकीकत भी सामने आ जाएगी। लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर सट्टा बाजार में माहौल गर्म है।

interesting Bet between Rajgarh BJP Congress Leaders Who Will Next PM

लोगों ने पार्टियों और प्रत्याशियों की हार-जीत पर दांव लगा रखे हैं। वहीं चुनाव में स्थानीय स्तर पर भी लोग हार-जीत का गुणा-भाग लगा रहे हैं। साथ ही शर्तें से लगाने से भी नहीं चूक रहे। इस मामले में मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में भाजपा-कांग्रेस के नेता ही शर्त लगा बैठे और वो भी अनूठी शर्त। मतलब मूंडन करवाने की शर्त।

interesting Bet between Rajgarh BJP Congress Leaders Who Will Next PM

दरअसल, राजगढ़ जिले में वायरल हो रहा भाजपा-कांग्रेस नेताओं के बीच अनोखी शर्त का वीडियो सारंगपुर तहसील के हराना गांव का है। यहां पर कांग्रेस के नेता बापूलाल सेन ओर बीजेपी के नेता बाबूलाल मंडलोई के बीच लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर शर्त लगी है कि अगर नरेंद्र मोदी दोबरा प्रधानमंत्री बनते हैं तो कांग्रेस के नेता बापूलाल सेन अपना सिर मुंडवा लेंगे और अगर केंद्र में कांग्रेस की सरकार आई और राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनते हैं तो भाजपा के नेता बाबूलाल मंडलोई को सिर मुंडवाना होगा। शर्त के मुताबिक 23 मई को चुनाव परिणाम आने के बाद अगले दिन 24 मई को शर्त हारने वाले को सिर मुंडन करवाना होगा। अब यह तो 23 मई को ही पता चलेगा कि दोनों में से कौनस नेता के सिर पर बाल रहेंगे और किसका मुंडन होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+