Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MP Weather: इन जिलों में बिगड़ेगा मौसम, अगले 48 घंटे में आंधी चलेगी, बारिश होगी

MP Weather: तपती गर्मी के बीच मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ नजर आ रहा है, जहां प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में शुक्रवार की शाम जोरदार बारिश हुई। इतना ही नहीं हवा-आंधी भी चली। इधर, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश के अलग-अलग संभागों में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग की ओर से मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा, बैतूल, नर्मदा पुरम समेत 10 जिलों के लिए ऑरेंज जिला जारी किया गया है, तो वहीं इंदौर, देवास, हरदा, धार, सीहोर और भोपाल जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

Indore

इंदौर में शुक्रवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया, जहां शहर के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का सिलसिला देखने मिला। अचानक हुई बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित नजर आया, जहां वाहन चालकों को भी खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इधर, अचानक हुई बारिश के बीच कई इलाकों में बिजली गुल होने की सूचना भी मिलती रही।

अचानक बदले मौसम के मिजाज के चलते लोग परेशान नजर आए, जहां हर कोई बे-मौसम बारिश से बचने के लिए स्थान तलाशता रहा। मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में इसी तरह का मौसम रहने की संभावना जताई है, जहां
15 मई तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा।

मध्य प्रदेश के मौसमी परिवर्तन देखने मिला है, जहां प्रदेश के कुछ हिस्सों में लगातार आंधी और बारिश का दौर जारी है। मध्य प्रदेश के निमाड़ अंचल में खरगोन और खंडवा के आसपास लगातार हो रही बारिश के चलते फसल प्रभावित हुई है। लगातार आंधी चलने से लोग परेशान नजर आ रहे हैं।

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाली 15 मई तक इसी तरह का मौसम प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बने रहने की संभावना है, जहां हवा आंधी का दौर जारी रहेगा, तो वहीं बारिश होने की संभावना है। साथ ही ओलावृष्टि भी हो सकती है।

ये भी पढ़े- MP Weather: इन 35 जिलों में होगी झमाझम बारिश, जमकर बरसेंगे बदरा

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+