MP Weather: इन 35 जिलों में होगी झमाझम बारिश, जमकर बरसेंगे बदरा
मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है, जहां बुधवार को प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में जमकर बारिश का सिलसिला देखने मिला। इसी के साथ मौसम विभाग की ओर से 35 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है, जहां आने वाले दिनों में भी इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है।
प्रदेश के आर्थिक राजधानी इंदौर समेत मालवा-निमाड़ अंचल के अलग-अलग जिलों में बुधवार को अचानक मौसम बदल गया, जहां झमाझम बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। वहीं लगातार 1 घंटे तक चले झमाझम बारिश के सिलसिले के चलते लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली है।

इंदौर में बुधवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया, जहां शहर के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का सिलसिला देखने मिला। अचानक हुई बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित नजर आया, जहां वाहन चालकों को भी खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इधर, अचानक हुई बारिश के बीच कई इलाकों में बिजली गुल होने की सूचना भी मिलती रही।
अचानक बदले मौसम के मिजाज के चलते लोग परेशान नजर आए, जहां हर कोई बे-मौसम बारिश से बचने के लिए स्थान तलाशता रहा। मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में इसी तरह का मौसम रहने की संभावना जताई है, जहां
15 मई तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा।
मध्य प्रदेश के मौसमी परिवर्तन देखने मिला है, जहां प्रदेश के कुछ हिस्सों में लगातार आंधी और बारिश का दौर जारी है। मध्य प्रदेश के निमाड़ अंचल में खरगोन और खंडवा के आसपास लगातार हो रही बारिश के चलते फसल प्रभावित हुई है। लगातार आंधी चलने से लोग परेशान नजर आ रहे हैं।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाली 15 मई तक इसी तरह का मौसम प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बने रहने की संभावना है, जहां हवा आंधी का दौर जारी रहेगा, तो वहीं बारिश होने की संभावना है। साथ ही ओलावृष्टि भी हो सकती है।
ये भी पढ़े- Indore Weather: तपती गर्मी के बीच मौसम का बदला मिजाज, जमकर हुई बारिश












Click it and Unblock the Notifications