Indore Weather: बे-मौसम बारिश ने बदला मौसम, दशहरा पर बादल बरसेंगे या नहीं, जानिए
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में गुरुवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया, जहां शहर के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का सिलसिला देखने मिला। अचानक हुई बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित नजर आया, जहां वाहन चालकों को भी खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इधर, अचानक हुई बारिश के बीच कई इलाकों में बिजली गुल होने की सूचना भी मिलती रही।
अचानक बदले मौसम के मिजाज के चलते लोग परेशान नजर आए, जहां हर कोई बे-मौसम बारिश से बचने के लिए स्थान तलाशता रहा। मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में इसी तरह का मौसम रहने की संभावना जताई है।

मध्य प्रदेश में मौसमी परिवर्तन देखने मिला है, जहां प्रदेश के कुछ हिस्सों में लगातार बारिश का दौर जारी है। मध्य प्रदेश के निमाड़ अंचल में खरगोन और खंडवा के आसपास लगातार हो रही बारिश के चलते फसल प्रभावित हुई है. मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले दिनों में इसी तरह का मौसम प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बने रहने की संभावना है, जहां बारिश का दौर जारी रहेगा। साथ ही ओलावृष्टि भी हो सकती है।
मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज बिगड़ा था, जिसके चलते बारिश का दौर देखने मिला था। बारिश के चलते किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है, जहां किसानों के खेतों में खड़ी फसलें आड़ी हो गई। इसी के साथ-साथ कई किसानों की सोयाबीन फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई। वहीं इसके बाद अब किसानों की खराब फसलों का मुआवजा देने के लिए सर्वे का काम जारी है, जहां अधिकारी खेतों में पहुंचकर सर्वे करते नजर आ रहे हैं. कुलमिलाकर, देखा जाए तो इंदौर में गुरुवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया, जहां शहर के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का सिलसिला देखने मिला। अचानक हुई बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित नजर आया, जहां वाहन चालकों को भी खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इधर, अचानक हुई बारिश के बीच कई इलाकों में बिजली गुल होने की सूचना भी मिलती रही।
ये भी पढ़े- Indore Weather: क्या नवरात्रि में बदलेगा इंदौर का मौसम?, बारिश को लेकर बड़ी अपडेट












Click it and Unblock the Notifications