कांग्रेस छोड़ BJP में शामिल हुए अक्षय कांति बम के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी, जानें क्या है मामला?

लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस से पाला बदलकर बीजेपी में शामिल हुए अक्षय कांति बम की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। इंदौर की एक अदालत ने हत्या के प्रयास के एक मामले में अक्षय कांति बम के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया गया है। इनके साथ ही, अन्य 4 के खिलाफ भी वारंट जारी हुआ है। इन सभी को 5 जून को कोर्ट के समक्ष पेश होना है।

आपको बता दें कि अक्षय कांति बम को इंदौर लोकसभा सीट से कांग्रेस ने चुनावी रण में उतारा था। लेकिन, बम ने अपना नामांकन वापस लेकर बीजेपी का दामन थाम लिया था। इसके पीछे उन्होंने चुनाव प्रचार में कांग्रेस से कोई सहयोग न मिलने की वजह बताई थी। हालांकि, सियासी गलियारों में चर्चा रही कि 17 साल पुराने हत्या के प्रयास के मामले के उजागर होने के बाद बम ने दल बदला था। लेकिन, दल बदलने के बाद भी उन्हें खास राहत नहीं मिली।

Akshay Kanti Bomb

क्या है 17 साल पुराना मामला?
17 साल पहले यानी 2007 में बम परिवार और युनूस पटेल के बीच जमीन को लेकर जारी विवाद के दौरान पथराव की घटना सामने आई थी। मामले में सुनवाई के दौरान कोर्ट ने हत्या के प्रयास की धाराएं भी मुकदमें में जोड़ दी गई। मामले में बम समेत 5 को आरोपी बनाया गया था।

10 मई को नहीं पहुंचे पेशी पर, अरेस्ट वारंट जारी
मामले की सुनवाई 10 मई को होनी तय थी, लेकिन सुनवाई में बम कोर्ट में नहीं पहुंचे। फरियादी युनूस पटेल के वकील ने कोर्ट में अपनी दलीले पेश की। कोर्ट ने दोनो पक्षों को सुनने के बाद गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+