Indore: बिना नक्शे के बना 3 हजार फीट का हॉस्टल ध्वस्त, अब इन बिल्डिगों पर चलेगा निगम का बुलडोजर

मध्यप्रदेश के इंदौर में आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देशानुसार अवैध निर्माण पर लगातार कार्यवाही जारी है। इसी क्रम में निगम द्वारा स्वीकृत नक्शे के विपरीत रहवासी क्षेत्र में हॉस्टल निर्माण एवं व्यावसायिक गतिविधियों का संचालन करने पर जोन क्रमांक 11 के अंतर्गत लालाराम नगर में निर्मित हॉस्टल पर रिमूवल कार्रवाई की गई।

उपायुक्त लता अग्रवाल ने बताया कि, झोन क्रमांक 11 वार्ड क्रमांक 48 के अंतर्गत 38 लालाराम नगर रहवासी क्षेत्र में आवासीय क्षेत्र में नक्शे के विपरीत 3 हजार स्क्वायर फीट में निर्मित हॉस्टल पर 3 पोकलेन 1 जेसीबी के माध्यम से रिमूवल कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान उपायुक्त लता अग्रवाल, भवन अधिकारी गीतेश तिवारी, भवन निरीक्षक जीशान चिश्ती, रिमूवल विभाग के विनय तिवारी एवं बड़ी संख्या में रिमूवल दल उपस्थित था।

Indore

निगम द्वारा बेसमेंट में पार्किंग के लिए बड़ी कार्रवाई

इंदौर में निगम आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देशानुसार इंदौर शहर में बेसमेंट में पार्किंग के स्थान पर अन्य व्यावसायिक उपयोग करने वाले के विरुद्ध कार्रवाई के क्रम में आज झोन क्रमांक 22 के अंतर्गत PU 4 में पार्किंग के लिए आरक्षित 1 लाख वर्गफुट से अधिक क्षेत्र को अतिक्रमण से मुक्त किया गया।

पार्किंग प्लॉटों को अतिक्रमण मुक्त किया गया

झोनल अधिकारी एवं भवन अधिकारी शिवराज सिंह यादव ने बताया कि, आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देशानुसार जोन 22 में PU4 स्कीम में पार्किंग के लिए आरक्षित 1 लाख वर्गफुट से अधिक क्षेत्र को अतिक्रमण से मुक्त किया गया, निगम द्वारा रिमूवल कार्रवाई के दौरान बाउंड्री वॉल, विज्ञापन बोर्ड, झोपड़े, टीन शेड, ओटले, दरवाजे और अन्य अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए एवं दो बड़े पार्किंग प्लॉटों को भी अतिक्रमण मुक्त किया गया। झोनल अधिकारी एवं भवन अधिकारी शिवराज सिंह यादव, भवन निरीक्षक हिमांशु ताम्रकर एवं बड़ी संख्या में रिमूवल अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

ये भी पढ़े- Indore News: सरकारी जमीन से अतिक्रमण ध्वस्त, अब इस कॉलोनी पर होगा एक्शन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+