Indore Honeymoon Murder Mystery: सोनम-राजा का हनीमून बना मर्डर मिस्ट्री, लास्ट वॉयस मैसेज ने उलझा दी पहेली!
Indore Honeymoon Murder Mystery: इंदौर से निकला एक नवविवाहित जोड़ा मेघालय की खूबसूरत वादियों में हनीमून मनाने गया था। लेकिन 23 मई की दोपहर के बाद से इस कपल की यात्रा एक ऐसे रहस्य में बदल गई, जिसने पुलिस और परिवार-दोनों को ही सन्न कर दिया।
शिलॉन्ग से लगभग 50 किलोमीटर दूर वेइसाडोंग वॉटरफॉल के पास एक खाई में जब ड्रोन ने एक शव देखा, तब किसी को अंदाजा नहीं था कि यह इंदौर के राजा रघुवंशी हैं। उनके हाथ पर गुदा 'राजा' टैटू उनकी पहचान का एकमात्र गवाह बना। लेकिन असली सवाल यह था-सोनम कहां गई? आइए समझें विस्तार से...

वह आखिरी कॉल... जिसमें छिपा है सब कुछ?
राजा की मां को 23 मई को एक वॉयस मैसेज मिला-सोनम की घबराई हुई आवाज, सांसें फूलती हुई, कहती है कि वह झरने की ओर जा रही है और आज भी अपना व्रत नहीं तोड़ेगी। कॉल कट गई... और उसके बाद से वह गायब है। पुलिस को शक है कि ये कॉल किसी अनहोनी की ओर इशारा कर रही थी।
सोनम का सुराग: रेनकोट और टूटा फोन
सर्च ऑपरेशन में पुलिस को एक काले रंग का रेनकोट मिला है, जिस पर खून जैसे दाग हैं। कोट का साइज 3XL है, जिससे संदेह गहराया है-क्या ये सोनम का है या किसी और का? इसके अलावा एक टूटा हुआ मोबाइल फोन, एक धारदार चाकू और एक सफेद शर्ट भी घटनास्थल से मिली है।
मर्डर या मिसिंग प्लान?
पुलिस को यह महज एक दुर्घटना नहीं लग रही। स्कूटर जो उन्होंने किराए पर लिया था, वो 25 किलोमीटर दूर एक सुनसान जगह पर खड़ा मिला, चाबी अभी भी इग्निशन में थी। ये कोई आम लापरवाही नहीं हो सकती। एसपी विवेक सिम (SP Vivek Syiem) ने कहा, 'राजा की हत्या तय है। लेकिन सोनम का इस तरह गायब होना बेहद रहस्यमय है। या तो वह खुद किसी साजिश का हिस्सा है, या फिर उसका अपहरण हुआ है।'
परिवार का शक: अपहरण या कोई तीसरा शख्स?
परिजनों को शक है कि सोनम खतरे में है, लेकिन कुछ लोग इसे प्रेम त्रिकोण या सुनियोजित हत्या की संभावना भी मान रहे हैं। क्या कोई तीसरा शख्स इस हनीमून ट्रिप का हिस्सा था?
कब-कब क्या हुआ?
- 11 मई को इंदौर के सहकार नगर निवासी ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी और सोनम की धूमधाम से शादी हुई थी।
- शादी के सिर्फ नौ दिन बाद, यानी 20 मई को ये नवविवाहित जोड़ा अपने हनीमून पर मेघालय के लिए रवाना हो गया।
- 22 मई को दोनों किराए पर लिए स्कूटर से मेघालय के मावलखियाट गांव पहुंचे। वहां से उन्होंने लगभग 3000 सीढ़ियां उतरकर नोंग्रियाट गांव का रुख किया, जो अपने फेमस 'लिविंग रूट्स ब्रिज' के लिए जाना जाता है। ये जगह दुनियाभर से आने वाले ट्रेकिंग प्रेमियों और पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय है। नोंग्रियाट गांव में कपल ने शिपारा नाम के एक होमस्टे में रात बिताई।
- 23 मई की सुबह दोनों वहां से निकले और तभी से उनका कोई अता-पता नहीं चला।
- अगले दिन, 24 मई को उनका किराए का स्कूटर शिलांग-सोहरा मार्ग पर स्थित सोहरारिम में एक कैफे के बाहर लावारिस हालत में मिला। स्कूटर की चाबी अब भी इग्निशन में लगी हुई थी, जो मामले को और भी रहस्यमय बना देती है।
अब आगे क्या?
पुलिस ने केस में मर्डर की धाराएं लगा दी हैं और एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम बनाई गई है। फिलहाल फॉरेंसिक टीम घटनास्थल से मिले साक्ष्यों की जांच कर रही है। और देश की नजर अब उस एक सवाल पर है- 'सोनम कहां है?'












Click it and Unblock the Notifications