ग्वालियर के क्रिकेट प्रेमियों में निराशा, इंदौर के स्टेडियम में खेला जाएगा भारत अफगानिस्तान के बीच T20 मैच
ग्वालियर चंबल क्षेत्र के क्रिकेट प्रेमियों को निराशा हाथ लगी है। दरअसल भारत और अफगानिस्तान के बीच ग्वालियर के शंकरपुर स्टेडियम में होने वाला T20 मैच निरस्त हो गया है।
निरीक्षण करने के बाद बीसीसीआई की टीम ने स्टेडियम में कुछ अधूरा काम बताया है और पिच पर थोड़ी कमियां बताई हैं, इसलिए अब यह मैच ग्वालियर की जगह 14 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा। मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ग्वालियर में 60 एकड़ में बना रहे अत्याधुनिक सुविधा युक्त शंकरपुर स्टेडियम में तेजी से काम चल रहा है।

जानकारी अनुसार 14 जनवरी को भारत और अफगानिस्तान के T20 का मैच इसी स्टेडियम में होने वाला है। लेकिन मैच से पहले बीसीसीआई की टीम निरीक्षण करने के लिए स्टेडियम पहुंची तो उसमें अभी कुछ अधूरा काम बताया है। इसी कारण यह मैच अब इंदौर के स्टेडियम में खेला जाएगा।
मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की सेक्रेटरी संजय आहूजा की जानकारी अनुसार ग्वालियर में निर्माणाधीन शंकरपुर स्टेडियम में तेजी से काम चल रहा है। टारगेट है कि नया साल में ग्वालियर को नए स्टेडियम की सौगात मिल सके। कुछ स्टेडियम में छोटी-मोटी कमियां होने के कारण बीसीसीआई की टीम ने भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले T20 मैच को इंदौर मैं करने का फैसला किया है। वहीं शंकरपुर स्टेडियम का काम दिसंबर के अंत तक पूरा हो जाएगा। नए वर्ष में बोर्ड के किसी बड़े मैच से इस स्टेडियम का श्री गणेश होगा। बीसीसीआई की टीम निरीक्षण के दौरान कुछ कामों में अधूरा पाया था। एमपीसीए और जीडीसीए के अधिकारियों का दावा है कि इसे हम जल्द पूरा कर लेंगे।
जानकारी के अनुसार होलकर स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच की टिकट 27 दिसंबर से सुबह 6 बजे से 29 दिसंबर तक मिलेगी। बात करें दर की तो स्टूडेंट्स को विशेष छूट दी जाएगी। वही ईस्ट स्टैंड लोअर का टिकट 681 रुपए और सेकंड फ्लोर का टिकट 929 रुपये में मिलेगी।
शेड्यूल
पहला टी20 आई मुकाबला- 11 जनवरी, मोहाली।
दूसरा टी20 आई मुकाबला- 14 जनवरी, इंदौर।
तीसरा टी20 आई मुकाबला- 17 जनवरी, बेंगलुरु।












Click it and Unblock the Notifications