MP News: आधार कार्ड बनाने के लिए गांव में लगेंगे शिविर, कब से होंगे शुरू, जानिए

मध्यप्रदेश के इंदौर में संभागायुक्त दीपक सिंह ने कहा है कि, संभाग में हर व्यक्ति के पास अपना आधार कार्ड हो, यह सुनिश्चित करने के लिये ग्रामीण क्षेत्रों में आधार कार्ड बनाने की व्यवस्था को विस्तारित किया जायेगा।

प्रयास यह किये जायेंगे कि, ग्राम पंचायत स्तर पर आधार कार्ड बनाने की व्यवस्था हो। इसके लिये उन्होंने संभाग के सभी जिला कलेक्टरों को कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिये है।

Indore

उन्होंने कहा कि, इंदौर संभाग में अभियान चलाकर जल जीवन मिशन के अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूरा किया जाये। जिन पंचायतों में जल जीवन मिशन की नल-जल योजनाएं पूर्ण हो गई है, उन्हें पंचायतों को हस्तांतरित कर दिया जाये।

संभागायुक्त दीपक सिंह की अध्यक्षता में यहां वर्चुअली रूप से कलेक्टर कॉन्फ्रेंस सम्पन्न हुई। इस कॉन्फ्रेंस में इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह सहित संभाग के जिलों के कलेक्टर्स और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे। बैठक में संभागायुक्त दीपक सिंह ने मुख्य रूप से राजस्व महाअभियान, मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान, जल जीवन मिशन, आयुष्मान कार्ड बनाने का अभियान, धरती आबा अभियान आदि की प्रगति की जिलेवार समीक्षा की है।

इस संबंध में उन्होंने संबंधित जिलों के कलेक्टरों से चर्चा भी की और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। सिंह ने कहा कि, उक्त सभी अभियानों को गति लाकर निर्धारित लक्ष्यों को समय-सीमा में पूरा किया जाये। अभियान पूरी तरह से परिणाममूलक प्रभावी रहे यह प्रयास किये जाये। बैठक में उन्होंने राजस्व महा अभियान की प्रगति की भी जिलेवार समीक्षा की। इस अवसर पर बताया गया कि महा अभियान के लगभग सभी विषयों के लक्ष्यों को पूर्ण कर लिया गया है।

जानकारी दी गई कि, अभियान के तहत संभाग में नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन आदि के शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण हो गये है। अभिलेख दुरस्ती तथा परम्परागत रास्तों के प्रकरणों के लक्ष्य पूर्ण करने की कार्रवाई चल रही है। दीपक सिंह ने कहा कि, सभी कलेक्टर्स यह सुनिश्चित करें कि उनके क्षेत्र के सभी राजस्व अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों का नियमित रूप से भ्रमण करें। भ्रमण के दौरान वे ग्रामीणों से संवाद करें। उनकी समस्याओं को सुने और मौके पर ही निराकरण करें।

उन्होंने संभाग में 70 वर्ष और इससे अधिक आयु के बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाये जाने के कार्य की प्रगति की समीक्षा भी की। इस दौरान निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित किया जाये कि 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बन जाये। कोई भी वंचित नहीं रहे।

इस अवसर पर जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा के दौरान बताया गया कि, संभाग में मिशन के तहत अधिकांश गांवों में जल परियोजनाएं पूर्ण हो गई है। शेष गांवों में अभियान चलाकर कार्य जारी वित्तीय वर्ष के पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि योजना के क्रियान्वयन में किसी भी तरह की लापरवाही और उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाये। लापरवाही तथा उदासीनता बरतने पर संबंधितों के विरूद्ध कार्यवाही करे।

उन्होंने कहा कि, पूर्ण योजना ग्राम पंचायतों को शीघ्र अंतरित कर दी जाए। उन्होंने कहा कि, जनकल्याण अभियान के तहत लक्ष्य के अनुसार लोक कल्याण शिविरों का आयोजन हो और प्राप्त आवेदन पत्रों का शत प्रतिशत निराकरण किया जाए। जनकल्याण अभियान के लक्ष्य 26 जनवरी के पहले ही पूर्ण करने के प्रयास किये जाए। दीपक सिंह ने धरती आबा योजना के अंतर्गत अनुसूचित जनजाति के सभी पात्र व्यक्तियों को आधार कार्ड उपलब्ध कराने, समग्र आईडी बनाने, आयुष्मान कार्ड बनाने, जाति प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने और प्रोफाइल पंजीयन करने के निर्देश भी दिए।

ये भी पढ़े- MP: क्या है यूनियन कार्बाइड कचरा?, जनसंवाद में अधिकारियों ने बताया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+