कायाकल्प योजना के तहत चमकेंगे शहर, नगरी प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जारी की 246 करोड रुपए की राशि
मध्य प्रदेश केनगरी प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने नगरीय क्षेत्र निर्माण योजना के लिए 246 करोड़ रुपए की राशि जारी की है। इस राशि के जारी होने से नगर पालिका नगर निगम में कायाकल्प योजना के तहत शहर को सौंदर्य बनाने का कार्य किया जाएगा।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की योजनानुसार और नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के निर्देश पर, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आयुक्त भरत यादव ने प्रदेश के नगरीय निकायों को 246 करोड़ रुपए की राशि जारी की है।

इसमें कायाकल्प योजना के तहत 405 निकायों को 146 करोड़ रुपये और नगरीय क्षेत्र निर्माण योजना के लिए 148 निकायों को 100 करोड़ रुपए की राशि प्रदान की गई है।
कायाकल्प योजना दो वर्ष पहले राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई थी। इस योजना का उद्देश्य नगरीय क्षेत्रों में नई सड़कों का निर्माण और मौजूदा सड़कों का सुदृढ़ीकरण करना है, जिसे गुणवत्ता के साथ प्राथमिकता दी जाती है। आयुक्त भरत यादव ने बताया कि जिन निकायों को राशि जारी की गई है, वहां निश्चित समय सीमा में निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications