MP News: प्रयागराज महाकुंभ में उमड़ा आस्था का सैलाब, इन ट्रेनों का बदला रास्ता, ये हुई निरस्त

उत्‍तर मध्‍य रेलवे प्रयागराज मंडल में महाकुंभ मेला-2025 के कारण रतलाम मण्‍डल के विभिन्‍न स्‍टेशनों से होकर गुजरने वाली दो ट्रेने प्रभावित होगी। प्रभावित ट्रेनों का विवरण निम्‍नानुसार है:-

1. 11 एवं 12 फरवरी 2025 को डॉ. अंबेडकर नगर से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 14115 डॉ. अंबेडकर नगर- प्रयागराज एक्सप्रेस खजुराहो स्‍टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी।

Indore

2. 12 एवं 13 फरवरी, 2025 को प्रयागराज जंक्शन से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 14116 प्रयागराज-डॉ. अंबेडकरनगर एक्सप्रेस खजुराहो से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी। ट्रेनों की अद्यतन सूचना के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.inपर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।

उत्‍तर पश्चिम रेलवे में ब्‍लॉक के कारण ट्रेने प्रभावित

उत्‍तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल के भांवसा-नरैना-साखुन खंड में ऑटोमेटिक ब्‍लॉक सिगनलिंग कार्य हेतु प्रस्‍तावित ब्‍लॉक के कारण रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेने प्रभावित होगी।

आंशिक रूप से निरस्‍त ट्रेने:-

1. 09 मार्च, 2025 को उदयपुर सिटी से चलने वाली ट्रेन संख्‍या 12991 उदयपुर सिटी-जयपुर एक्‍सप्रेस अजमेर से जयपुर के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।

2. 09 मार्च, 2025 को जयपुर से चलने वाली ट्रेन संख्‍या 12992 जयपुर-उदयपुर सिटी एक्‍सप्रेस जयपुर से अजमेर के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।

3. 09 मार्च, 2025 को उदयपुर सिटी से चलने वाली ट्रेन संख्‍या 20979 उदयपुर सिटी-जयपुर एक्‍सप्रेस अजमेर से जयपुर के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।

4. 09 मार्च, 2025 को जयपुर से चलने वाली ट्रेन संख्‍या 20980 जयपुर-उदयपुर सिटी एक्‍सप्रेस जयपुर से अजमेर के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।

ट्रेनों के वास्‍तविक स्थिति की अद्यतन जानकारी के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।

नीमच-रतलाम दोहरीकरण के कारण ट्रेने प्रभावित

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के नीमच-रतलाम खंड के दोहरीकरण कार्य के अंतर्गत किये जा रहे निर्माण कार्य के कारण मंडल की कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

दोहरीकरण हेतु हरकियाखाल से मल्‍हारगढ़ के मध्‍य ब्‍लॉक लिया गया है जिसमें कारण निम्‍न ट्रेने शॉर्ट टर्मिनेट/ऑरिजिनेट किया गया है:-

तत्‍काल प्रभाव से 20 फरवरी, 2025 तक उज्‍जैन से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 69231 उज्‍जैन चित्‍तौड़गढ़ मेमू रतलाम स्‍टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा रतलाम से चित्‍तौड़गढ़ के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।

तत्‍काल प्रभाव से 20 फरवरी, 2025 तक चित्‍तौड़गढ़ से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 69232 चित्‍तौड़गढ़ उज्‍जैन मेमू रतलाम से शॉर्ट ऑरिजिनेट होगी तथा चित्‍तौड़गढ़ से रतलाम के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।

17 फरवरी, 2025 को उदयपुर सिटी से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 59836 उदयपुर सिटी मंदसौर पैसेंजर नीमच स्‍टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा नीमच-मंदसौर के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।

17 फरवरी, 2025 को मंदसौर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 59834 मंदसौर कोटा पैसेंजर नीमच स्‍टेशन से शॉर्ट ऑरिजिनेट होगी तथा मंदसौर से नीमच के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।

ट्रेनों के ठहराव, आगमन/प्रस्‍थान समय सहित अन्‍य अद्यतन जानकारी के लिए यात्रीगण कृपया www.enquiry.indianrail.gov.inपर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।

ये भी पढ़े- MP News: किसानों के खाते में आएंगे इस योजना के पैसे, CM मोहन यादव देंगे सौगात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+