MP News: ब्लॉक के कारण इंदौर से चलने वाली ट्रेनें निरस्त, कब तक शुरू होगा आवागमन, जानिए

पश्चिम रेलवे मुम्‍बई सेंट्रल मंडल के माहिम एवं बान्‍द्रा स्‍टेशनों के मध्‍य ब्रिज संख्‍या 20 पर नये गर्डर डालने के लिए प्रस्‍तावित ब्‍लॉक के कारण रतलाम मंडल से होकर चलने वाली कुछ ट्रेने प्रभावित होगी।

25 जनवरी, 2025 को मुम्‍बई सेंट्रल से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 12227 मुम्‍बई सेंट्रल इंदौर दुरंतों एक्‍सप्रेस निरस्‍त रहेगी।

Indore

26 जनवरी, 2025 को इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 12228 इंदौर मुम्‍बई सेंट्रल दुरंतो एक्‍सप्रेस निरस्‍त रहेगी।

25 जनवरी, 2025 को इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 12962 इंदौर मुम्‍बई सेंट्रल अवंतिका एक्‍सप्रेस 2 घंटे रीशेड्यूल होगी अर्थात इंदौर से 19.40 बजे चलेगी।

25 जनवरी, 2025 को जयपुर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 12956 जयपुर मुम्‍बई सेंट्रल एक्‍सप्रेस 2.30 घंटे रीशेड्यूल होगी अर्थात जयपुर से 16.30 बजे चलेगी।

25 जनवरी, 2025 को नई दिल्‍ली से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 12952 नई दिल्‍ली मुम्‍बई सेंट्रल राजधानी एक्‍सप्रेस 20-25 मिनट रेगुलेट होगी।

21 जनवरी, 2025 को अमृतसर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 12904 अमृतसर मुम्‍बई सेंट्रल एक्‍सप्रेस अंधेरी रेलवे स्‍टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा अंधेरी से मुम्‍बई सेंट्रल के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।
ट्रेनों की अद्यतन जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।

रतलाम मंडल पर ब्‍लॉक के कारण तीन ट्रेने प्रभावित

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के नीमच-रतलाम दोहरीकरण कार्य प्रगति पर है । दोहरीकरण कार्य के तहत जावरा यार्ड में किमी 341/17-19 के मध्‍य स्थित वर्तमान ब्रिज संख्‍या 420 को डिस्‍मेंटल कर दोहरीकरण के मान से नये प्रिकास्‍टेड स्‍लैब डालने के लिए प्रस्‍तावित ब्‍लॉक के कारण रतलाम मंडल की तीन ट्रेने प्रभावित होगी।

ट्रेनों का विवरण निम्‍नानुसार है:-

19 जनवरी, 2025 की गाड़ी संख्‍या 69231 उज्‍जैन चित्‍तौड़गढ़ मेमू रतलाम स्‍टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा रतलाम से चित्‍तौड़गढ़ के मध्‍य निरस्‍त रहेगी। इसी प्रकार 19 जनवरी, 2025 को चित्‍तौड़गढ़ से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 69232 चित्‍तौड़गढ़ उज्‍जैन मेमू रतलाम स्‍टेशन से शॉर्ट ऑरिजिनेट होगी तथा चित्‍तौड़गढ़ से रतलाम के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।

18 जनवरी, 2025 को यमुना ब्रिज से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 19818 यमुना ब्रिज रतलाम एक्‍सप्रेस 19 जनवरी, 2025 को ढोढर स्‍टेशन पर 40 मिनट रेगुलेट होगी।

ट्रेनों की अद्यतन सूचना के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.inपर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।

ये भी पढ़े- Ujjain News: व्यापार मेले में गाड़ी खरीदने पर मिलेगी 50% छूट, कुछ ऐसा है आदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+