इंडियन आर्मी भी सीख रही मल्टीलेयर फॉर्मिंग, आकाश चौरसिया ने बताई बारीकियां
इंडियन आर्मी देश की सीमा की सुरक्षा ही नहीं करती, बल्कि सेना की खाली जमीन पर खेती भी करने जा रही है। सागर में मल्टीलेयर के एक्सपर्ट आकाश चौरसिया के कपूरिया स्थित मॉडल फॉर्म हाउस पर सेना खेती के तरीके सीखने पहुंची थी।

इंडियन आर्मी और खेती का क्या रिश्ता हो सकता है, पड़ गए न सोच में! सागर में सेना जैविक खेती, मल्टीलेयर फॉर्मिंग और गो-आधारित खेती के तरीके सीख रही है। खेती के एक्सपर्ट आकाश चौरसिया ने सेना के जवानों को खेती की विभिन्न तरीकों व बारीकियों की जानकारी दी।

Indian Army मप्र के सागर में कपूरिया स्थित आकाश चौरसिया के मॉडल फॉर्म हाउस पर बीते दिनों इंडियन आर्मी के जवानों के लिए एक दिवसीय जैविक कृषि कार्यशाला का आयोजन किया गया था। आकाश ने जैविक कृषि, मल्टीलेयर कृषि एवं संपूर्ण कृषि विकास के मॉडल पर विस्तार से चर्चा की गई। आकाश ने सेना के जवानों के साथ कृषि को लाभकारी व मिट्टी के अच्छे स्वस्थ के विषय में जानकारी साझा की, जवानों ने जैविक खाद निर्माण विधियों का खेत में अवलोकन किया। मल्टीलेयर कृषि पद्धति में अलग-अलग फसलों को कैसे लगाया जाता है, इसका प्रशिक्षण लिया। साथ ही मिट्टी के प्रकार व उसमें लगने वाली फसलों के बारे में जानकारी प्राप्त की एवं अत्याधुनिक तकनीक से सब्जियों को डीहाईड्रेड कर मूल्य संवर्धन के भी तरीके जाने।
वर्मी कम्पोस्ट बनाने के तरीके भी सीखे

सेना के जवानों ने जैविक खेती व आत्म निर्भर खेती के मुख्यघटक के रुप में वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाने की विधि को भी सीखा। आकाश ने उन्हें वर्मी कम्पोस्ट यूनिट का दौरा कराकर जवानों को कैंचुआ खाद बनाने की विधि, इसमें लगने वाला समय, गोबर में कौन सी प्रजाति के केंचुआ कैसे प्रोसेस करके खाद बनाते हैं। खाद कितने दिन में तैयार हो जाती है, प्रति एकड़ कितनी खाद खेत में डाली जाती है, जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications